मुंबई एयरपोर्ट से लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट से लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
नई दिल्ली। मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के शक में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का निवासी सलीम खान है।

लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध की गिरफ्तारी का एक हफ्ते में ये दूसरा मामला है। बीते सप्ताह जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुजफ्फरनगर के संदीप शर्मा को गिरफ्तार किया था। संदीप पर बीते सालों में कश्मीर में आतंकी हमलों में शामिल रहने और एटीएम लूटकर आतंकियों तक पैसा पहुंचाने का आरोप है।
पढ़ें- जानिए कौन है कश्मीर में उत्तर प्रदेश का आतंकवादी संदीप शर्मा












Click it and Unblock the Notifications