जानिए कौन है कश्‍मीर में उत्‍तर प्रदेश का आतंकवादी संदीप शर्मा

नई दिल्‍ली। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने सोमवार को एक युवक संदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान का कहना है कि संदीप घाटी में हुई एटीएम लूट के पीछे अहम शख्‍स था। आईजीपी मुनीर खान ने बताया कि संदीप उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उससे पूछताछ भी शुरू कर दी है। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं संदीप शर्मा और कैसे वह लश्‍कर-ए-तैयबा के लिए इतना अहम बन गया था।

वर्ष 2012 में आया कश्‍मीर

वर्ष 2012 में आया कश्‍मीर

संदीप शर्मा उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि वह साल 2012 में घाटी आया और एक वेल्‍डर का काम करने लगा।यहां पर उसकी मुलाकात शकूर नामक एक व्‍यक्ति से हुई और इसने संदीप का परिचय लश्‍कर के बाकी आतंकियों से करावाया। शकूर कश्‍मीर के सोपोर का रहने वाला है।

क्‍यों बना लश्‍कर का हिस्‍सा

क्‍यों बना लश्‍कर का हिस्‍सा

मुजफ्फरनगर के राम कुमार शर्मा के बेटे संदीप के बारे में जब लश्‍कर के आतंकियों को पता चला कि वह एटीएम, बैंक और कैश वैन लूट सकता है, उसे संगठन में शामिल कर लिया गया। संदीप एटीएम लूटता और फिर उसकी रकम को लश्‍कर के आतंकियों के साथ बांटता।

बशीर लश्‍करी के घर में था संदीप

बशीर लश्‍करी के घर में था संदीप

कश्‍मीर घाटी में पिछले कुछ माह के अंदर करीब एक दर्जन बैंक लूटे गए हैं और आतं‍की करीब एक करोड़ रुपए की रकम के साथ भागने में कामयाब हुए हैं। जुलाई की शुरुआत में सेना ने एनकाउंटर में लश्‍कर के टॉप कमांडर बशीर लश्‍करी को मार गिराया था और जिस समय उसे मारा गया, संदीप वहीं पर मौजूद था।

पुलिस पर किया हमला

पुलिस पर किया हमला

कहा जा रहा है कि संदीप शर्मा कश्‍मीर घाटी में लश्‍कर का पहला हिंदू आतंकवादी था। संदीप अनंतनाग में हुए उस आतंकी हमलें भी शामिल था जिसमें एसएचओ फिरोज अहमद डार समेत पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इस हमले समेत वह तीन आतंकी हमलों में शामिल था

लश्‍करी का करीबी संदीप बना आदिल

लश्‍करी का करीबी संदीप बना आदिल

संदीप कश्‍मीर में आदिल के नाम से रह रहा था और उसके पास से दो पहचान पत्र मिले हैं। संदीप, बशीर लश्‍करी समेत लश्‍कर के बाकी बड़े आतंकियों के काफी करीब था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+