सुष्मिता सेन ने 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड संग किया हॉट Workout, वायरल हुआ Video

मुंबई। पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन इन दिनों अपने से 15 साल छोटे रोहमल शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं, दुनिया चाहे उनके बारे में जो भी कहे वो दोनों साथ में काफी खुश हैं और जीवन का हर पल बहुत ही खूबसूरती के साथ व्यतीत करते हैं, सुष्मिता अक्सर अपनी और रोहमन की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन जाते हैं, इस वक्त भी उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड संग किया हॉट Workout

सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड संग किया हॉट Workout

वीडियो में सुष्मिता और रोहमन साथ में जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं, इस दौरान सुष्मिता को रोहमन ने अपने पैरों और हाथों के सहारे ऊपर उठा लिया है और काफी अच्छी तरह से उन्हें बैलेंस करते नजर आ रहे हैं, ये वर्कआउट बेहद ही कठिन है और हर किसी के बस की बात भी नहीं है, दोनों के वीडियो की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और इस हॉट वीडियो कहकर संबोधित भी कर रहे हैं।

जल्द करेंगे दोनों शादी

आपको बता दें कि ऐसी खबर है कि सुष्मिता और रोहमन अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने जा रहे हैं और सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो दोनों इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में सात फेरे ले सकते हैं। रोहमन ने सुष्मिता सेन को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है और सुष्मिता ने भी उन्हें हरी झंडी दे दी है और इसी वजह से वो अब सार्वजनिक रूप से रोहमन शॉल के साथ नजर आती हैं और अपनी और रोहमन की तस्वीरें या वीडियो धड़ल्ले से शेयर करती हैं।

सुष्मिता 42 की रोहमन 27 के

सुष्मिता 42 की रोहमन 27 के

मालूम हो कि सुष्मिता अपनी गोद ली हुई बेटिंयां अलीशाह और रिनी के साथ रहती हैं और अभी तक अविवाहित हैं। सुष्मिता 42 साल की है जबकि रोहमन 27 के, यानी कि दोनों ही उम्र में फासला 15 साल का है।

सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं

बताते चलें कि सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं, सुष्मिता ने 1996 में महेश भट्ट निर्मित फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा था, 'बीवी नंबर 1', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'मैं हूं न', 'फिलहाल', 'निर्बाक' उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। 2010 से 2013 तक सुष्मिता सेन ने 'आई एम शी' पीजेंट का आयोजन किया था।

कमबैक की तैयारी में सुष्मिता सेन

कमबैक की तैयारी में सुष्मिता सेन

मालूम हो कि बहुत जल्द सुष्मिता सेन बॉलीवुड में कमबैक भी करने जा रही हैं, उन्होंने एक बेनाम फिल्म साइन की है जिसमें उनका रोल महिला प्रधान है, ये फिल्म मध्य प्रदेश के बैकड्रॉप एक क्राइम बेस्ड ड्रामे पर होगी, जिसमें सुष्मिता पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी, बताया जा रहा है कि सुष्मिता को ये रोल काफी अपीलिंग लगा इसलिए उन्होंने फिल्म साइन की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+