सुष्मिता सेन ने खुद से 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड को जन्मदिन पर किया विश, तस्वीरें शेयर कर लिखी पोस्ट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने रोहमन की तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक पोस्ट लिखी है। बता दें रोहमन उम्र में सुष्मिता से 15 साल छोटे हैं। सुष्मिता अकसर रोहमन के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

सुष्मिता ने कुछ तस्वीरें शेयर की

सुष्मिता ने कुछ तस्वीरें शेयर की

अब सुष्मिता ने रोहमन को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों से कहीं ज्यादा इसके साथ लिखी गई पोस्ट चर्चा में है। सुष्मिता ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे बाबुश... भगवान तुम्हें वो सब दे जो तुम डिजर्व करते हो। तुमपर मुझे बहुत गर्व है। तुम मेरे जीवन में रोहमांस हो और भगवान का दिया अच्छा तोहफा हो। तुम्हें ये 3 एंजेल्स बहुत प्यार करती हैं और करती रहेंगी।'

बेटियों के साथ वाली तस्वीरें भी शेयर कीं

जो तस्वीर सुष्मिता ने शेयर की हैं, उनमें उनकी दोनों बेटियां रीना और अलीशा भी दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में सुष्मिता रोहमन और उनके पिता के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में ये लोग डिनर करते हुए दिख रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता बीते करीब 10 साल से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। आखिरी बार वह फिल्म 'नो प्रोब्लम' में नजर आई थीं। इस फिल्म में सुष्मिता के साथ अनिल कपूर, संजय दत्त, कंगना रनौत, अक्षय खन्ना और शक्ति कपूर थे।

फिल्मों में दोबारा वापसी का ऐलान

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ​फिल्मों में दोबारा वापसी का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं आपके उस प्यार की कद्र करती हूं जिसने इतना धैर्य दिखाया है। इस वजह से मैं अपने फैंस की फैन बन गई हूं। उन्होंने मेरी स्क्रीन पर वापसी का 10 साल तक इंतजार किया है। मैं केवल आपके लिए वापसी कर रही हूं।'

CAA पर अनुराग कश्यप ने किया ट्वीट, अनपढ़ लोग ऐसे ही होते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+