CAA पर अनुराग कश्यप ने किया ट्वीट, अनपढ़ लोग ऐसे ही होते हैं

नई दिल्ली। इन दिनों फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों से ज्यादा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ ही दिनों पहले वह ट्विटर पर लौटे हैं और तभी से इस कानून के खिलाफ एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पर निशाना साधने के बाद अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

क्या है ट्वीट?

क्या है ट्वीट?

अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया है, 'CAA/CAB कहीं नहीं जाने वाला है। इनके लिए कुछ भी वापिस लेना नामुमकिन है क्योंकि वो उनके लिए हार होगी। यह सरकार हर चीज को हार-जीत में ही देखती है। इनका ईगो ऐसा है कि, सब जल जाएगा, राख हो जाएगा लेकिन मोदी कभी गलत नहीं हो सकता। क्यों? क्योंकि अनपढ़ लोग ऐसे ही होते हैं।'

लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं

अनुराग कश्यप के ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस ट्वीट को 15 हजार बार लाइक किया गया है, जबकि 4.7 बार रीट्वीट किया गया है। एक यूजर ने लिखा है, 'CAA का कोई विकल्प तो सुझाइए। आप पूरे CAA का विरोध कर रहे हैं या उसमें मुस्लिम को जोड़ने के लिए आंदोलन कर रहे हैं?' एक अन्य यूजर ने कहा, 'अगर इस्लामिक हो जाने से भला होता तो पाकिस्तान कभी आंतकवाद नहीं फैलता।'

यूजर्स ने क्या कहा?

वहीं एक यूजर ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'सब जल जाएगा या तुम कहना चाहते हो कि सब जला दोगे तुम दंगाई। गैंग्स ऑफ वासेपुर धमकी दे रही है हिंसा की सब जलाने की।' एक ने प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए कहा, 'क्योंकि मोदीजी भलीभांति तुम जैसे गदारो को पहचान लिए है, सच परिसान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।' एक ने कहा, 'देश जलाना, धमकी देना, चोरी से देश में घुसना अगर पढ़े लिखो का शान है तो झूठ महान है तुम जैसे बईमान नहीं।'

पहले भी पीएम को लेकर किए ट्वीट

इससे पहले वह प्रधानमंत्री को लेकर कई बार विवादित ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'कभी कभी लगता है पाकिस्तान नहीं होता तो मोदी जी के पास बात करने के लिए भी कुछ नहीं होता। काम तो खैर वो वैसे भी तभी करते हैं जब आसपास कैमरा होता है।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'कितना बकवास करते हो सर जी। कुछ भी बोलते हो, जो बोलते हो खुद कभी सुनते हो? ना तो युवा को सुनते हो, बहन बेटियों को तो भाजपा के ही आपके ही परम दोस्तों खतम ने कर रखा है, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित तो आपको दिखते ही नहीं, आदिवासियों पर तो अदानी चढ़ के बैठा है। बकवास छोड़ो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+