रणनीतिक वार्ता के लिए सुषमा स्वराज कल जापान के लिए होंगी रवाना
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन दिवसीय जापान यात्रा के लिए बुधवार (28 मार्च) को रवाना होंगी। उस दौरान वे अपने जापानी समकक्ष तारो कोनो के साथ 9वें भारत-जापान रणनीतिक संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगी। इस 9वें भारत-जापान रणनीतिक वार्ता में मुख्य रूप से भारत की ओर से तकनीकीकरण को मुख्य आधार बनाने पर बल दिया जाएगा। सुषमा स्वराज 28 से 30 मार्च तक जापान में रहेंगी।

2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान दोनों देश एक विशेष सामरिक और वैश्विक भागीदारी का निष्कर्ष निकाला है। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सितंबर 2017 में भारत का दौरा किया था। हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिली है। भारत और जापान परमाणु ऊर्जा, रक्षा और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में एक मजबूत सहयोग के रूप में उभरे हैं।
बता दें कि मुंबई से अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना जापान में शिंकानसन सुपर स्पीड ट्रेनों पर आधारित होगी, जिसका उद्घाटन जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और पीएम मोदी ने पिछले साल किया था। आज के दौर में जापान में भारत सबसे ज्यादा निवेश करने वाला देश है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान जाएगी 20 भारतीय डॉक्टरों की टीम, जेल में बंद कैदियों का करेगी चेकअप












Click it and Unblock the Notifications