विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 5 पाकिस्तानी बच्चों को दिया मेडिकल वीजा

Recommended Video

    Sushma Swaraj ने 5 Pakistani बच्चों को दिया Medical Visa । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को 5 पाकिस्तानी बच्चों को भारत में इलाज के लिए मेडिकल वीजा देने की घोषणा की। इनमें एक 10 महीने का बच्चा भी शामिल है। सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया, 'पांच पाकिस्तानी बच्चों- मुहम्मद अहमद (10 माह), अबुजार (7 साल), मोहित (7 साल), जैनब शहजादी (8 साल) और मुहम्मद जैन असलम (9 साल) के मेडिकल वीजा के लिए आवेदन आए थे। हमने इन सभी बच्चों को भारत में इलाज लिए मेडिकल वीजा देने की घोषणा करते हैं।'

    सुषमा स्वराज ने 5 पाकिस्तानी बच्चों को भारत में इलाज के लिए दिया मेडिकल वीजा

    सुषमा स्वराज ने इसके साथ ही दो अन्य पाकिस्तानी नागरिकों को भी मेडिकल वीजा देने का ऐलान किया है। सुषमा स्वराज ने जानकारी देते हुए बताया, 'पाकिस्तानी नागरिक अल्ताफ हुसैन और आमिर राजा ने भी मेडिकल वीजा के लिए आवेदन किया था। पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग की सिफारिश पर हमने इनक मेडिकल वीजा के आवेदन को भी स्वीकार कर लिया है।'

    बता दें कि पाकिस्तानी नागरिकों को भारत में इलाज के लिए मेडिकल वीजा देने में सुषमा का रुख हमेशा उदार रहा है। अभी हाल ही में सुषमा स्वराज ने एक पाकिस्तानी मां-बाप को वीजा देने की घोषणा की थी। इनका 12 साल का बेटा बीते साल मई से बीएसएफ की हिरासत में था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+