'हम लाइन में खड़े थे, लेकिन सुशील जी आए और VVIP की तरह वोट डाल चले गए', स्पेशल ट्रीटमेंट से खफा हुए लोग
'हम लाइन में खड़े थे, लेकिन सुशील जी आए और VVIP की तरह वोट डाल चले गए', स्पेशल ट्रीटमेंट से खफा हुए लोग
पटना: Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए आज 3 नवंबर को वोटिंग जारी है। (Bihar Assembly Election Second Phase) मंगलवार राजधानी पटना में तकरीबन सुबह 7 बजे के आस-पास राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) मतदान करने के लिए पहुंचे थे। पटना मतदान केंद्र 49 पर राजेंद्र नगर में सेंट जोसेफ स्कूल में वोट डालने के लिए सुशील कुमार मोदी गए थे। लेकिन उनके वोट डालने के तरीके से वहां पोलिंग बूथ पर मौदूज लोग नाराज दिख हैं। लोगों ने कहा है कि हम सुबह से लाइन में लगे थे और सुशील कुमार मोदी जी आए और 15 मिनट में वोट डालकर निकल गए।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी के मुताबिक राजेंद्र नगर में सेंट जोसेफ स्कूल में वोट डालने के लिए अपनी पारी का इंतजार करते एक स्थानीय ने कहा "हम अपना वोट डालने के लिए अपनी बारी का लाइन में खड़े होकर सुबह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सुशील जी अभी आए, अपना वोट डाला चले गए। वो वीवीआईपी हैं।"
सुशील कुमार मोदी को मतदान केंद्र पर मिले वीवीआईपी ट्रीटमेंट से वहां के लोग खफा दिखे हैं। असल में हुआ ये कि सुशील कुमार मोदी राजेंद्र नगर में सेंट जोसेफ स्कूल में वोट डालने के लिए पहुंचे, उन्हें वोट डालने में 15 मिनट का भी वक्त नहीं लगा। वो आए और सीधे उनसे वोट ले लिया गया। बाकी लोग उस मतदान केंद्र पर सुबह 6 बजे से लाइन लगाकर खड़े थे।
Patna: Voting for 2nd phase of #BiharElections underway at polling booth no. 49 at St Joseph School in Rajendra Nagar.
A local at the polling booth says,"Weve been waiting for our turn to cast our vote, but Sushil ji just came,cast his vote & left.Hes a VVIP.”(Earlier visuals) https://t.co/cPOgtR2PjY pic.twitter.com/JK6ZF3iZcU
— ANI (@ANI) November 3, 2020
वोट डालने के बाद क्या बोले सुशील कुमार मोदी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पटना के राजेंद्र नगर के मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद कहा, "मेरी लोगों से अपील है कि घरों से निकलें और मतदान करें।"
वहीं उन्होंने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा है। सुशील मोदी ने लिखा है, एनडीए को दिया हुआ आपका हर एक वोट बिहार को विकास की राह पर ले जाएगा। लेकिन आपका एक गलत वोट बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ढकेल देगा। सावधान और सतर्क दोनों रहिए, फिर से बिहार में एनडीए को चुनिए।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, जिन्ना समर्थक को कांग्रेस वाले टिकट देते हैं। बम ब्लास्ट के आरोपी को सिर आंखों पर बिठाते हैं। ये महाठगबंधन के लोग फिर से बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं। हत्या, दुष्कर्म, रंगदारी लेने के आरोपियों को महाठगबंधन के लोगों ने टिकट दिया है। जरा सोचिए क्या ये लोग बिहार में फिर से जंगलराज स्थापित करना चाहते हैं। बिहार को बचाने के लिए आपका हर वोट सिर्फ और सिर्फ एनडीए को जाना चाहिए।
सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, जनता को नौकरी के नाम पर ठगने के लिए निकल चुके हैं जंगलराज के युवराज, लेकिन बिहारियों को फंसाना नहीं है इनके बस की बात। जनता को नौकरी के नाम पर ठगने के लिए निकल चुके हैं जंगलराज के युवराज, लेकिन बिहारियों को फंसाना नहीं है इनके बस की बात।












Click it and Unblock the Notifications