Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 May: RCB vs MI, आरसीबी-मुंबई मैच में कौन जीता टॉस?

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 May: आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दो दिग्गज टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगी। जहां एक तरफ बेंगलुरु अपनी पिछली दो हारों का सिलसिला तोड़कर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस पिछले मैच में 229 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करने के बाद बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरेगी। इस मैच में आरसीबी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुंबई के खिलाफ आरसीबी की चुनौती (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 May)

बेंगलुरु के फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल फिल साल्ट की वापसी को लेकर है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक साल्ट को अभी एक्शन में लौटने में थोड़ा समय लगेगा। उनकी जगह आए जैकब बेथेल (43 रन) अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फॉर्म भी चिंता का विषय है, जिन्होंने पिछले दो मैचों में 105 रन लुटाए और केवल एक विकेट हासिल किया। साथ ही जितेश शर्मा का बल्ला शांत रहना मिडिल ऑर्डर की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

Aaj Ke Match 1

सूर्यकुमार की हो सकती है वापसी

मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खबर यह है कि कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में वापसी कर सकते हैं। पिता बनने के बाद ब्रेक पर चल रहे सूर्या टीम की कमान फिर से संभालेंगे। मुंबई की टीम इस समय अंक तालिका में भले ही निचले स्थान पर हो, लेकिन लखनऊ के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ा दिया है। रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन की फॉर्म मुंबई के लिए प्लस पॉइंट है।

पिच और मौसम का मिजाज

रायपुर में नवंबर से फरवरी के बीच ओस की भूमिका अहम होती है, लेकिन आज के मैच में ओस का ज्यादा प्रभाव पड़ने की उम्मीद कम है। अगर ओस नहीं गिरती है, तो बल्लेबाजों के लिए रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की संभावना मात्र 1 प्रतिशत है, यानी फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा।

IPL 2026 के बीच वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर के घर में मिली लाश! जांच में जुटी पुलिस, आखिर किसकी हुई मौत?
IPL 2026 के बीच वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर के घर में मिली लाश! जांच में जुटी पुलिस, आखिर किसकी हुई मौत?

हेड-टू-हेड में मुंबई का पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें अब तक 35 बार भिड़ चुकी हैं। आंकड़ों के लिहाज से मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी है। आरसीबी के खिलाफ मुंबई की टीम ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि 16 मैच आरसीबी ने अपने नाम किया है।

भारी बेइज्जती के बाद पंजाब किंग्स ने उठाया अहम कदम, खिलाड़ियों की मनमानी पर लगेगी पूरी तरह से रोक
भारी बेइज्जती के बाद पंजाब किंग्स ने उठाया अहम कदम, खिलाड़ियों की मनमानी पर लगेगी पूरी तरह से रोक

प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

BCCI ने खिलाड़ियों की मनमानी पर लगाया ताला! IPL में देर रात की मुलाकातों पर लगेगा ब्रेक, सख्त पाबंदी लागू?
BCCI ने खिलाड़ियों की मनमानी पर लगाया ताला! IPL में देर रात की मुलाकातों पर लगेगा ब्रेक, सख्त पाबंदी लागू?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+