सूर्यकुमार यादव ने बेटी का क्या नाम रखा है? मिठाई बांटकर किया ख़ुशी का इजहार
Suryakumar Yadav Daughter Name: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के घर हाल ही में एक नन्ही परी का आगमन हुआ है। इस खास खुशी को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए सूर्या ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने अपनी नवजात बेटी का नाम रिद्धिमा रखा है, जो सुनने में जितना सुंदर है, उसका अर्थ भी उतना ही गहरा और प्यारा है।
संस्कृत मूल के इस नाम का सीधा संबंध समृद्धि और प्रेम से है। रिद्धिमा का अर्थ होता है वह जो प्यार से भरी हो या जिसे प्रेम का झरना कहा जा सके। इसके अलावा यह नाम सुंदरता और संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है। सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने अपनी बेटी को अपना सबसे बड़ा आशीर्वाद बताते हुए दुनिया से उसका परिचय कराया है।

बेटी के नामकरण की खुशी सूर्यकुमार के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। हाल ही में जब वे मुंबई इंडियंस की टीम के साथ मैच खेलने के लिए रायपुर पहुंचे, तो एयरपोर्ट पर उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स और फैंस का मुंह मीठा कराया। सूर्या ने खुद अपने हाथों से वहां मौजूद लोगों को मिठाइयां बांटीं और अपनी खुशी में उन्हें भी शामिल किया।
खेल के मैदान की बात करें तो सूर्यकुमार यादव के लिए वर्तमान आईपीएल सीजन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में मिली इस बड़ी उपलब्धि ने उन्हें और उनके परिवार को नई ऊर्जा से भर दिया है। फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए लगातार इस कपल को बधाई दे रहे हैं और नन्ही रिद्धिमा पर अपना ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
इस सीजन सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चल पाया है। पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को जीत दिलाई थी। इससे पहले हार्दिक पांड्या की कप्तानी इ मुंबई इंडियंस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था।












Click it and Unblock the Notifications