सुशील चंद्रा ने संभाला 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार, जानिए कौन हैं
नई दिल्ली,13 अप्रैल: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग के नए मुख्य चुनाव आयुक्त ने पदभार ग्रहण कर लिया है। सुशील चंद्रा ने आज देश के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का पदभार संभाला हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के पूर्व चेयरमैन रहे सुशील चंद्रा आईआरएस अधिकारी रहे हैं और देश के कई राज्यों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकें हैं। दरअसल, 13 अप्रैल को सुनील अरोड़ा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से रिटायर हो गए हैं, जिनकी जगह अब सुशील चंद्रा ने ली हैं।

Recommended Video
नए चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 13 मई 2022 तक रहेगा। निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी संभालने से पहले चंद्रा सीबीडीटी के चेयरमैन थे। अब उनकी अगुवाई में मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और यूपी में विधानसभा चुनाव होगा। बता दें कि यूपी विधानसभा का कार्यकाल अगले साल यानी 14 मई 2022 में पूरा होगा।
नए चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने IIT रूड़की से इंजीनियरिंग की है। इसके अलावा डीएवी देहरादून से लॉ की पढ़ाई भी की है। सुशील चंद्रा भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1980 बैच के अफसर रहे हैं। उनसे पहले टीएस कृष्णमूर्ति ऐसे आईआरएस अफसर रहे, जिन्हें इस पद पर नियुक्ति मिली थी। टीएस कृष्णमूर्ति 2004 में मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे। बता दें कि देश के 3 निर्वाचन आयुक्तों में से सबसे सीनियर अधिकारी को ही मुख्य चुनाव आयुक्त का पद सौंपा जाता है, उसी के आधार पर अब सुशील चंद्रा की ताजपोशी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications