धोनी ने मैच के दिन स्टेडियम आना क्यों छोड़ दिया? क्या रिटायर हो गए माही? सामने आया ताजा अपडेट

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी आईपीएल में मैदान के साथ-साथ अब डगआउट से भी गायब नजर आ रहे हैं। जहां फैंस अपने 'थाला' की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं, वहीं धोनी का मैच के दिन स्टेडियम न आना कई सवाल खड़े कर रहा था।

अब टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए एक ऐसी वजह बताई है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि धोनी टीम को खुद से ऊपर क्यों रखते हैं। धोनी ने टीम हित को ऊपर रखते हुए अहम फैसला लिया है।

ms dhoni

कोच माइकल हसी के अनुसार धोनी का मानना है कि यदि वह स्टेडियम में मौजूद रहेंगे, तो ब्रॉडकास्टर्स, कैमरे और फैंस का पूरा ध्यान सिर्फ उन्हीं पर टिका रहेगा। वह नहीं चाहते कि उनकी मौजूदगी टीम के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ध्यान भटकाए। धोनी चाहते हैं कि टीम बिना किसी बाहरी शोर या दबाव के अपना खेल खेले। वह ड्रेसिंग रूम में अपना प्रभाव इतना बड़ा नहीं बनाना चाहते कि खिलाड़ी खुद को छोटा महसूस करें।

गेम पर ध्यान रखते हैं धोनी

हालांकि धोनी का ध्यान गेम पर रहता है। भले ही वह मैदान पर नहीं हैं, लेकिन होटल में बैठकर हर गेंद पर नजर रख रहे हैं। वे ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा बनते हैं, लेकिन मैच के दिन वह टीम को 'फ्री हैंड' देना पसंद करते हैं। इसी वजह से वह मैड डे के दिन नहीं आते हैं।

कब वापस आएंगे माही

बैटिंग कोच ने माही की फिटनेस को लेकर भी एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी की रनिंग और फिटनेस अब पहले से काफी बेहतर है। वह नेट प्रैक्टिस में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच में सीधे मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

खराब है चेन्नई की स्थिति

चेन्नई सुपर किंग्स इस समय अंक तालिका में संघर्ष कर रही है। 8 मैचों में केवल 3 जीत के साथ टीम 7वें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए सीएसके को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे। ऐसे में धोनी की बतौर खिलाड़ी वापसी टीम के लिए बूस्टर का काम कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+