Mumbai Local Train: मुंबई में रविवार नहीं आज रात रहेगा मेगा ब्लॉक, NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर लिया गया फैसला

Mumbai Local Train Mega Block: मुंबई लोकल ट्रेन में चलने वाले यात्रियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। सेंट्रल रेल ने NEET-UG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रविवार को कोई ब्लॉक नहीं रखने का फैसला किया है। हालांकि पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे और ट्रांस हार्बर मार्ग पर महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्यों के लिए शनिवार और रविवार की मिडनाइट में एक लंबा ब्लॉक लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे प्रशासन ने बदले हुए शेड्यूल की जानकारी जारी करते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले रेलवे अपडेट्स अवश्य जांच लें।

Mumbai Local Train

शनिवार को रात कितने बजे रहेगा मेगा ब्लॉक

पश्चिम रेलवे भी मेट्रो लाइन-6 के स्टील गर्डरों के लॉन्चिंग कार्य के लिए राम मंदिर और जोगेश्वरी स्टेशनों के बीच उपनगरीय खंड पर एक बड़ा ब्लॉक लेगा। यह मेजर ब्लॉक शनिवार/रविवार की मध्यरात्रि को छठी लाइन पर रात 09:30 बजे से रविवार सुबह 07:30 बजे तक 10 घंटे के लिए रहेगा। इसके अतिरिक्त, अप फास्ट लाइन और पाँचवीं लाइन पर भी रविवार रात 01:00 बजे से 04:00 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा।

इस ब्लॉक अवधि के दौरान, छठी लाइन की सभी ट्रेनें बोरीवली और अंधेरी स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही, वेस्टर्न रेलवे की कुछ अप और डाउन उपनगरीय सेवाओं को रद्द भी किया जाएगा, जिससे यात्रियों को यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

CSMT से विद्याविहार के बीच रहेगा मेगा ब्लॉक

सेंट्रल रेलवे के मुख्य मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्‍लो लाइनों पर भी ब्लॉक रहेगा। यह ब्लॉक शनिवार मध्यरात्रि 12:05 बजे से रविवार सुबह 5:05 बजे तक चलेगा। ब्लॉक के दौरान, इस मार्ग की सभी उपनगरीय ट्रेनें फास्ट लाइन पर चलेंगी। ये ट्रेनें केवल भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ही रुकेंगी, जिससे अन्य स्टेशनों के यात्रियों को कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है।

डायवर्ट की जाएंगी ये ट्रेनें

इसी तरह, शनिवार रात 11:29 बजे से रविवार सुबह 05:04 बजे तक घाटकोपर से चलने वाली अप स्‍लो ट्रेनें विद्याविहार और सीएसएमटी के बीच अप तेज लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। ये सेवाएं कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकती हुई यात्रा पूरी करेंगी। यात्रियों को इस दौरान होने वाली संभावित असुविधा के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई है।

ट्रांस-हार्बर लाइन पर ट्रेंनें रहेंगी प्रभावित

ट्रांस-हार्बर लाइन पर ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच अप और डाउन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल जाने वाली डाउन लाइन सेवाएं शनिवार रात 11:32 बजे से रविवार रात 12:05 बजे तक निलंबित रहेंगी। पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे की ओर आने वाली अप लाइन की सेवाएं भी रद्द कर दी जाएंगी।

ब्लॉक शुरू होने से पहले, डाउन लाइन पर अंतिम लोकल ट्रेन टीएल63 सीएसएमटी-टिटवाला होगी, जो शनिवार रात 11:16 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी। अप लाइन पर अंतिम ट्रेन टीएल68 टिटवाला-सीएसएमटी शनिवार रात 10:22 बजे कल्याण से चलेगी। ब्लॉक समाप्त होने के बाद, डाउन लाइन पर पहली लोकल ट्रेन एन5 सीएसएमटी-कसारा सुबह 05:07 बजे सीएसएमटी से छूटेगी, जबकि अप लाइन पर पहली ट्रेन टीएल2 टिटवाला-सीएसएमटी सुबह 04:12 बजे कल्याण से प्रस्थान करेगी।

संडे और पब्लिक हॉलीडे पर नहीं चलेगी ये एसी लोकल ट्रेन

इसके साथ ही, हार्बर मार्ग पर एसी लोकल सर्विस में भी 1 मई से महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, वडाला रोड, वाशी और पनवेल के बीच चलने वाली एसी ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन ट्रेनों के क्रमांक के आगे 'X' का निशान होगा, वे रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों पर नहीं चलेंगी। उन दिनों में, संबंधित फेरे सामान्य लोकल के रूप में संचालित किए जाएंगे।

बदले गए टाइमटेबल के अनुसार, वडाला रोड से पहली एसी लोकल सुबह 5:06 बजे रवाना होकर 6:08 बजे पनवेल पहुंचेगी। सीएसएमटी से पनवेल के लिए सुबह 7:17, 7:40, 10:10 और 10:34 बजे एसी लोकल उपलब्ध रहेंगी। शाम और रात में चलने वाली कुछ फेरियों के समय में भी बदलाव किए गए हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी स्टेशनों पर उपलब्ध है।

यात्रियों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले आधिकारिक रेलवे ऐप, सोशल मीडिया अपडेट्स और स्टेशन पर की जाने वाली घोषणाओं पर ध्यान दें। ब्लॉक के कारण कुछ लोकल ट्रेनें देर से चल सकती हैं या रद्द की जा सकती हैं। इसलिए, यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय का ध्यान रखने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+