सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन ने की न्याय की मांग, कहा- अगर सच्चाई मायने नहीं रखती, तो कुछ भी...
नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस अभी जांच कर रही है। इस मामले में महेश भट्ट, आदित्य चोपड़ा समेत 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। वहीं अब सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के रीजव नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और कई अन्य लोगों के खिलाफ सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है। साथ ही बिहार पुलिस की एक टीम भी मुंबई गई है।
Recommended Video

बहन श्वेता ने की न्याय की मांग
सुशांत सिंह राजपूत की अमेरिका में रहने वाली बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने भाई के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'अगर सच्चाई मायने नहीं रखती तो कुछ भी मायने नहीं रखेगा।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत लिखा है। इससे पहले उन्होंने एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि वह मुंबई पुलिस की जांच खत्म होने और उनकी रिपोर्ट आने के बाद सीबीआई जांच की मांग कर सकती हैं।

सुशांत को लेकर भावुक पोस्ट करती हैं श्वेता
दरअसल सुशांत की बहन श्वेता अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सुशांत से जुड़े भावुक पोस्ट अक्सर करती रहती हैं। जिसके कमेंट्स में भी लोग उनसे यही सवाल पूछते हैं कि परिवार क्यों सीबीआई जांच की मांग नहीं कर रहा है। श्वेता ने हाल ही में सुशांत को लेकर एक पोस्ट किया, जिसके कमेंट्स में एक शख्स ने उनसे पूछा कि श्वेता आप और आपका परिवार क्यों सीबीआई जांच की मांग नहीं कर रहे हैं। जबकि पूरा देश सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। इस यूजर ने कहा कि केवल फैंस ही मांग कर रहे हैं इसलिए सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर रही लेकिन ऐसे कई सबूत हैं जिनसे साबित होता है कि सुशांत की मौत साजिश के तहत हुई है।
View this post on InstagramIf truth doesn’t matter, nothing ever will! #justiceforsushantsinghrajput
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
परिवार ने सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं की?
इसके जवाब में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा, 'हम मुंबई पुलिस की जांच के खत्म होने और रिपोर्ट्स आने का इंतजार कर रहे हैं।' श्वेता के इस जवाब के बाद से लोग कह रहे हैं कि इस तरह की भावुक पोस्ट करने से कुछ नहीं होगा। सुशांत अब जा चुके हैं और सीबीआई जांच में काफी देरी हो रही है। इसलिए परिवार को आगे आना चाहिए क्योंकि सुशांत के फैंस केवल आम जनता ही हैं। इसके बाद ही परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी सामने आई है।

सुशांत के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला
34 साल के सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला जिससे इस मौत के पीछे का असल कारण पता चल सके। प्राथमिक जांच, विसरा रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत दम घुटने के कारण हुई है। इस मामले को आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। हालांकि सुशांत के फैंस और कई अन्य सेलिब्रिटी का कहना है कि सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकते हैं, उन्हें मारा गया है। इनका कहना है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि लोगों को सच का पता चल सके। लोगों द्वारा लगातार हो रही सीबीआई जांच की मांग के बाद भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने वकील इशकरण सिंह भंडारी को नियुक्त किया था।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications