Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या रिया चक्रवर्ती हैं सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जिम्मेदार? पिता ने FIR में लगाए हैं ये कई गंभीर आरोप

रिया चक्रवर्ती हैं सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जिम्मेदार? पिता ने FIR में लगाए हैं ये गंभीर आरोप

पटना। बॉलीवुड कलाकार सुशांत की मौत को करीब डेढ़ महीने का समय बीत चुका है और अब सुशांत के पिता ने एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर पटना में दर्ज करवाई है। इस एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं। सुशांत के पिता ने साफ कहा है कि मुंबई पुलिस की जांच पर उन्‍हें भरोसा नहीं है इसलिए उन्‍हें पटना में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पटना पुलिस टीम इस एफआईआर दर्ज होने के बाद मुंबई जांच के लिए पहुंच चुकी है और छानबीन आरंभ कर दी है। आइए जानते हैं एफआईआर में सुशांत सिंह के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर क्या गंभीर आरोप लगाए और क्या नया खुलासा किया?

पिता ने कहा सुशांत रिया से मिलने से पहले बिलकुल ठीक था

पिता ने कहा सुशांत रिया से मिलने से पहले बिलकुल ठीक था

बता दें एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत की गर्लफ्रैंड थीं। सुशांत की मौत के बाद से ही रिया पर तरह- तरह के आरोप लग रहे हैं। वहीं सुशांत के फैंस भी सोशल मीडिया पर रिया को धमकियां देते नजर आए थे। अब सुशांत के पिता ने जो खुलासे किए हैं उसके बाद रिया चक्रवर्ती पर शक और गहराने लगा है। सुशांत के पिता की FIR साफ तौर पर ये बयां कर रही है कि रिया सुशांत के खिलाफ कोई साजिश रच रही थीं। सुशांत के पिता केके सिंह ने बताया कि रिया चक्रवर्ती से मिलने से पहले उनका बेटा बिलकुल ठीक था, रिया के संपर्क में आने के बाद ही वो मानसिक रुप से डिस्‍टर्ब हुआ था?

सुशांत की मानसिक हालत की सूचना को परिवार से छिपाया

सुशांत की मानसिक हालत की सूचना को परिवार से छिपाया

सुशांत के पिता ने कहा कि जब उनके बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी तो उसके परिवार वालों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई? जबकि इसकी पहली सूचना परिवार को मिलनी चाहिए थी। उन्‍होंने रिया पर आरोप लगाया कि इलाज के दौरान दवा की ओवरडोज होने के कारण सुशांत की तबियत खराब हो गई और रिया सुशांत को अपने घर ले गई थी। लेकिन रिया ने सबको बताया कि सुशांत को डेंगू हुआ है। यहां तक कि सुशांत के परिवार वालों से भी बात छिपाई।

 रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी

रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी

सुशांत के पिता ने कहा कि रिया ने सुशांत को उसका नंबर बदलने के मजबूर किया और घर का करीबी स्‍टॉफ भी बदलवा दिया था जो सुशांत के लिए काम करता था। एफआईआर के अनुसार रिया ने सुशांत की जिंदगी को बहुत सीमित कर दिया था। रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी।

सुशांत ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था लेकिन रिया ये धमकी देकर उसे रोका

सुशांत ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था लेकिन रिया ये धमकी देकर उसे रोका

सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया है कि "मेरा बेटा सुशांत फिल्म लाइन छोड़ कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, और उसका दोस्त महेश सुशांत के साथ कुर्ग जाने के लिए तैयार था,लेकिन रिया ने इस बात का विरोध किया की तुम कही पर नहीं जाओगे। रिया ने सुशांत को धमकी दी थी कि अगर वो उसकी बात नहीं मनेगा तो वो उसकी मेडिकल रिपार्ट मीडिया में दे देगी और बता देगी कि वो पागल है।

सुशांत के घर से कैश और जेवरात अपने साथ ले गई थी

सुशांत के घर से कैश और जेवरात अपने साथ ले गई थी

पिता ने कहा जब उनका बेटा सुशांत सिंह जब रिया की बात नहीं माना और सुशांत का बैंक बैलेंस भी बहुत कम रह गया है, तो रिया ने सोचा कि अब सुशांत उसके किसी काम का नहीं है तो रिया जो कि सुशांत के साथ रह ही थी 8 जून 2020 को सुशांत के घर से काफी सामान कैश, जेवरात, लैपटॉप , पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड और उनके पिन नम्बर जिसमें सुशांत के अहम दस्तावेज, ट्रीटमेंट के सारे कागज लेकर चली गई।

सुशांत को रिया कर रही थी ब्लैकमेल

सुशांत को रिया कर रही थी ब्लैकमेल

पिता ने ये भी एफआईआर में शिकायत दर्ज करवाई है जब सुशांत को छोड़कर जाने के बाद रिया ने सुशांत का मोबाइल नंबर अपने फोन से ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद सुशांत ने मेरी बेटी यानी की अपनी बहन को फोन किया और कहा कि रिया मुझे कहीं फंसा देगी, वो मेरे यहां से काफी सामान लेकर चली गई है। मुझे धमकी देकर गई है कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानीं तो तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट और सारे कागज मीडिया में सर्कुलेट कर दूंगी कि तुम पागल हो।

सुशांत सिंह राजपूत के प‍िता ने एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती के ख‍िलाफ FIR दर्ज करवाई

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+