'सरेंडर कांग्रेस की DNA में है, भारत कभी सरेंडर नहीं करता', राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा

Operation Sindoor: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार(3 मई) को भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि,ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत surrender हो गए - इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का character है, ये हमेशा झुकते हैं। वहीं राहुल गांधी के इस बयान के बीच बीजेपी अब हमलावर है। जेपी नड्डा ने कहा कि, राहुल गांधी, सरेंडर आप करते होंगे, आपकी पार्टी ने किया होगा, आपके नेताओं ने सरेंडर किया होगा क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है लेकिन भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की dictionary में है, आपके DNA में है।

Operation Sindoor

राहुल पर भड़के जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने आगे लिखा कि, 'राहुल गांधी, आपको अपनी पार्टी की सरकारों का कार्यकाल याद करना चाहिए किस तरह अपने इतिहास में 'सरेंडर' किया। आपने आतंकवाद के सामने सरेंडर किया, शर्म-अल-शेख में सरेंडर किया, 1971 की लड़ाई जीतने के बाद शिमला में टेबल पर सरेंडर किया, सिंधु जल समझौते में सरेंडर किया, हाजी पीर का दर्रा सरेंडर किया, छम्ब सेक्टर का 160 किमी का इलाका सरेंडर किया, 1962 की लड़ाई में सरेंडर किया, 1948 में सरेंडर किया और यहाँ तक कि देश की आजादी के समय मुस्लिम लीग के भी सामने सरेंडर किया।'

ये भी पढ़ें Rahul Gandhi के Operation Sindoor पर हर वार को बेअसर करने के लिए ही चुने गए G-23 वाले नगीने, समझें इनसाइड गेम

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर लगाया था गंभीर आरोप

बता दें कि, इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता जेपी सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि,बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि,'अब तक कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान की मीडिया में सुर्खियां बनते थे, उन्हें पाकिस्तानी संसद में उद्धृत किया जाता था। लेकिन पहली बार, राहुल गांधी ने ऐसा कुछ कहा है जो न तो पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कहा, न ही किसी आतंकी संगठन ने। यहां तक कि मसूद अजहर या हाफिज सईद तक ने ऐसी बात नहीं कही। उन्होंने भी कभी नहीं कहा कि भारत ने आत्मसमर्पण किया।'

ये भी पढ़ें Operation Sindoor के प्रहार से घबराया पाकिस्तान! बिलावल भुट्टो ने RAW-ISI के बीच तालमेल की अपील की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+