Operation Sindoor के प्रहार से घबराया पाकिस्तान! बिलावल भुट्टो ने RAW-ISI के बीच तालमेल की अपील की
Operation Sindoor: आतंकी देश पाकिस्तान एक बार फिर भारत का नकल करता हुआ दिखाई दिया। जिस दिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर के वैश्विक समर्थन अभियान के तहत वॉशिंगटन डीसी पहुंचा, उसी दिन पाकिस्तान का 'नकलची' प्रतिनिधिमंडल बिलावल भुट्टो की अगुवाई में न्यूयॉर्क में अपनी बात रखने की कोशिश कर रहा था। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto Zardari) ने भारत के साथ सुलह की अपील की और दोनों देशों के बीच बातचीत तथा खुफिया जानकारी साझा करने की वकालत की।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान
बिलावल भुट्टो ने कहा, 'पाकिस्तान आज भी भारत के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने को तैयार है। हम 1.5 से 1.7 अरब लोगों का भविष्य गैर-राज्य तत्वों और आतंकवादियों के हाथ में नहीं छोड़ सकते। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आतंकवादी किसी भी समय यह तय कर सकते हैं कि दो परमाणु शक्तियां युद्ध करें, यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। भुट्टो ने यह भी कहा कि परमाणु संपन्न देशों के बीच कोई विवाद निपटान प्रणाली न होना बेहद खतरनाक स्थिति है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, भारत और पाकिस्तान जैसे देशों के बीच संवाद और विवाद समाधान की कोई स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि टकराव से बचा जा सके और शांति कायम रहे।'

ISI और RAW के बीच तालमेल की अपील
हैरानी की बात यह रही कि भुट्टो ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और भारत की RAW के बीच सहयोग का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा, अगर ISI और RAW मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करें, तो दोनों देशों में आतंकी घटनाओं में भारी कमी आ सकती है। बिलावल भुट्टो का यह बदला हुआ रुख साफ़ तौर पर दिखाता है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक ने पाकिस्तान को गहरी चोट पहुंचाई है, और अब वह शांति की राह ढूंढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor के बीच जानिए लाल और नारंगी सिंदूर में अंतर? क्या है महत्व?
भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी नुकसान
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जारी विश्लेषण के अनुसार, भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई में पाकिस्तान एयरफोर्स के 6 फाइटर जेट, 2 हाई-वैल्यू एयरक्राफ्ट, 10 से अधिक यूसीएवी, 1 C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, और कई क्रूज मिसाइल नष्ट की गई हैं। इस दबाव के बीच अब बिलावल भुट्टो एक बार फिर कूटनीति और संवाद की ओर लौटने की बात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor Van Kutch: गुजरात के कच्छ में बनेगा 'सिंदूर वन' स्मारक पार्क, पाकिस्तान को देगा ये मैसेज












Click it and Unblock the Notifications