पूर्व भाजपा नेता ने नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर लगाई आरोपों की झड़ी
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व भाजपा नेता सुरेश मेहता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर घोटाले के आरोप लगाए हैं। ये घोटाला साल 2005 का है जब गुजरात के तब मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 12 हजार का 'दूध पौवा' खा गए थे।
नई दिल्ली। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व भाजपा नेता सुरेश मेहता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर घोटाले के आरोप लगाए हैं। ये घोटाला साल 2005 का है जब गुजरात के तब मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 12 हजार का 'दूध पौवा' खा गए थे। सुरेश मेहता ने इसके अलावा भी कई आरोप लगाएं हैं जिसे बीजेपी ने सिरे से नकार दिया है।

सुरेश मेहता ने 2007 में भाजपा का साथ छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि, 'आरटीआई के तहत मिली जानकारी के के अनुसार 2005 के रणोत्सव के दौरान मोदी ने 12,270 रुपयों का दूध पौवा खाया था और जिस ऊंटगाड़ी की सवारी की, उसके बिस्तर और तकिये का खर्च 15,625 रुपये था।' सुरेश मेहता के साथ इसपर काम कर रहे शिक्षाविद् और कार्यकर्ता हेमंत शाह ने कहा, 'आरटीआई से पता चला है कि खर्चा कितना बढ़ा है।'
सुरेश मेहता ने मोदी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 'तभी जिला और तालुका पंचायत के चुनाव होने वाले थे और ठीक उससे एक हफ्ते पहले ये कार्यक्रम किया गया। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और बाकी अधिकारियों ने भी चुनाव आयोग की बात का कोई मूल्य नहीं रखा। आयोग को आश्वासन देने के बावजूद उन्हें इस कार्यक्रम में मोदी के साथ देखा गया था।' मेहता ने मोदी के साथ-साथ तत्कालीन कलेक्टर पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कच्छ के रण को प्रमोट करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर ने 453 लोगों से 2.55 करोड़ की राशि स्पॉन्सरशिप के नाम पर ली थी। इसके बदले सरकार ने उन्हें भारी रियायतें दी थीं।
मेहता ने कहा कि वो 12 साल से इस घोटाले पर जानकारी आरटीआई के जरिये एकत्र कर रहे हैं और इसलिए उन्हें इतना समय लग गया। मेहता के इन आरोपों को भाजपा ने सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी के प्रवक्ता जय नारायण ने कहा कि बिना दस्तावेज देखे कमेंट करना मुश्किल हैं। उन्होंने कहा कि, 'ये आश्चर्य की बात है कि कुछ गलत भांपने में उन्हें 12 साल लग गए। यदि उन्होंने कुछ असंवैधानिक देखा है, तो उसे स्थिति का समाधान करने के लिए कानूनी तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए था।'
ये भी पढ़ें: परमाणु हथियार छोड़ कॉस्मेटिक फैक्ट्री देखने पहुंचा किम जोंग उन, साथ थीं सबसे शक्तिशाली महिलाएं












Click it and Unblock the Notifications