परमाणु हथियार छोड़ कॉस्मेटिक फैक्ट्री देखने पहुंचा किम जोंग उन, साथ थीं सबसे शक्तिशाली महिलाएं

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन आजकल अपने मिसाइल परीक्षण को छोड़ किसी और ही चीज में बिजी हैं। वो हाल ही में परमाणु हथियारों के आसपास नहीं, बल्कि एक कॉस्मेटिक की सैर करते नजर आए। किम जोंग उन ने अपनी पत्नी और बहन के साथ एक कॉस्मेटिक फैक्टरी देखने पहुंचे।

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन आजकल अपने मिसाइल परीक्षण को छोड़ किसी और ही चीज में बिजी हैं। वो हाल ही में परमाणु हथियारों के आसपास नहीं, बल्कि एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री की सैर करते नजर आए। किम जोंग उन ने अपनी पत्नी और बहन के साथ एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री देखने पहुंचे। उनके सैर की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनकी पत्नी और बहन दिख रही है। और तो और, किम जोंग उन भी मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।

Kim Jong Un

पत्नी-बहन के साथ पहुंचे कॉस्मेटिक फैक्ट्री

पत्नी-बहन के साथ पहुंचे कॉस्मेटिक फैक्ट्री

किम जोंग उन अपनी पत्नी री सोल-जु और छोटी बहन जोंग-उन के साथ प्योंगयांग में इस फैक्ट्री में पहुंचे। उनके साथ उनकी पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस फैक्टरी को हाल ही में तब्दील कर बेहतर बनाया गया है। इससे पहले उनके पिता ने 14 साल पहले इस फैक्ट्री का दौरा किया था।

किम जोंग ने की फैक्ट्री की तारीफ

किम जोंग ने की फैक्ट्री की तारीफ

किम ने फैक्ट्री की तारीफ करते हुए कहा कि यहां अच्छे प्रोडक्ट्स हैं और उनकी पैकेजिंग भी बढ़िया है। किम ने कहा कि ऐसी फैक्ट्रियां उन महिलाओं की मदद करेंगी जो खूबसूरत दिखना चाहती हैं। उन्होंने फैक्ट्री को कहा कि वो विश्व स्तर के प्रोडक्ट्स बनाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं यहां कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए आएं।

कभी-कभी नजर आती हैं किम की पत्नी

कभी-कभी नजर आती हैं किम की पत्नी

किम जोंग उन का ये दौरा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि यहां उनके साथ नॉर्थ कोरिया की दो सबसे शक्तिशाली महिलाएं साथ थीं। उनकी पत्नी काफी कम मौकों पर ही उनके साथ दिखाई देती हैं। उनकी छोटी बहन यू-जोंग, जिसे उन्होंने हाल ही में पार्टी के शक्तिशाली पोलितब्यूरो पद के लिए नियुक्त किया है, वो भी थोड़ी देर के लिए इस दौरे पर साथ थीं।

अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनातनी जारी

अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनातनी जारी

वहीं नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच की जुबानी जंग अब भी जारी है। अमेरिका के रक्षा सचिव जिम मैटिस ने सियोल में राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी को दोहराते हुए कहा कि अगर नॉर्थ कोरिया अमेरिका या उसके सहियोगियों के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया को जवाब एक बड़े पैमाने पर सैन्य प्रतिक्रिया से मिलेगा जो कि प्रभावी और भारी दोनों है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+