SC के 25 जजों को मिली पत्नी संग छुट्टी मनाने की परमिशन, इस लिस्ट में चीफ जस्टिस भी शामिल

Supreme Court judges on holiday: सुप्रीम कोर्ट के न्‍यायाधीशों का हर दिन बड़ा ही तनावपूर्ण रहता है। स्‍ट्रेस भरे रूटीन से मुक्‍त होकर कुछ पल सकून से बिताने और तरोताजा होने का सुप्रीम कोर्ट के जजों को बड़ा मौका मिलने जा रहा है। देश के इतिहास में पहली बार है जब भारत के मुख्य न्यायाधीश समेत सुप्रीम कोर्ट के 25 जज एक साथ छुट्टी पर रहेंगे।

ये बड़ी पहल भारत के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने की है। चीफ जस्टिस खन्‍ना के साथ सुप्रीम कोर्ट के 24 जज एक साथ आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अपनी पत्नियों संग छुट्टियां बिताने जा रहे हैं।

Supreme Court judges on holiday

पत्नी संग छुट्टी मनाने की परमिशन

ये सभी जज अवकाश यात्रा रियायत (LTC) का उपयोग करके स्‍वयं के खर्चे पर यात्रा करेंगे। बता दें एलटीसी की सुविधा सभी जजों और सुप्रीम कोर्ट के सभी कर्मचारियों को मिलती है। सुप्रीम कोर्ट के ये सभी जज 11 व 12 जनवरी को विशाखापट्टम में अपनी पत्नियों के संग रहेंगे। इस छुट्टी में जज के बच्‍चे साथ नहीं होंगे।

कैसे मिली एक साथ 25 जजों को छुट्टी?

खबरों के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश दिल्ली के बाहर जजों की बैठक करना चाहते थे ताकि जजों को तनावमुक्‍त माहौल मिल सके। इसको लेकर चीफ जस्टिस ने जजों के साथ बैठक की जिसमें जजों ने हामी भर दी और तय किया गया कि न्यायालय का पैसा खर्च करने के बजाय न्यायाधीशों को एलटीसी का लाभ उठाना चाहिए।

क्‍या प्रभावित होगा SC का काम?

बता दें सुप्रीम कोर्ट में 11 से लेकर 14 जनवरी तक छुट्टी है। 11 और 12 जनवरी को शनिवार और रविवार है जबकि 13 और 14 जनवरी को कोर्ट बंद है। इसको ध्‍यान में रखते हुए चीफ जस्टिस ने ये परमीशन दी है।

सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा 32 न्यायाधीशों में से 25 भाग लेंगे। ये सभी जज कुछ समय के लिए कोर्ट रूम के अलग माहौल से विशाखापत्‍त में साथ में छुट्टियां बिताएंगे। हालांकि हालांकि न्यायपालिका से जुड़े मुद्दों पर चिंतन और विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ बैठक भी करेंगे। हालांकि जब सभी न्‍यायाधीस पत्नियों संग विशाखापत्तनम के अराकू घाटी में मौज-मस्‍ती करेंगे तब पर्सनल बातें ही होगी, न्‍यायालय से जुड़ी बातें करने पर पूरी तरह से बैन रहेगा। '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+