'आपको कलेक्टर इसलिए नहीं बनाया गया है कि...', कौन हैं IAS प्रतिभा पाल? जिनको हाई कोर्ट ने फटकारा
IAS Pratibha Pal: मध्य प्रदेश के रीवा की कलेक्टर प्रतिभा पाल सिंह को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है। जिसके बाद आईएएस (IAS) प्रतिभा पाल सिंह सुर्खियों में आ गई हैं। तेज तर्रार अफसरों में शुमार रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल सिंह को हाई कोर्ट ने किसान की जमीन से जुड़े मामले पर फटकार लगाई है। किसान की जमीन के मामले में कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करने पर ये कार्रवाई की गई है।
IAS प्रतिभा पाल को कोर्ट ने कहा, ''आपको कलेक्टर इसलिए नहीं बनाया गया है कि आप लोगों के हक छीनें या उनका शोषण करें। इस बात को अपने दिमाग में ध्यान से बैठा लीजिए।'' कोर्ट ने जमीन अधिग्रहण का आदेश रद्द कर दिया और उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। प्रतिभा पाल पर अनदेखी का आरोप है। आइए जानें पूरा मामला क्या है और IAS प्रतिभा पाल कौन हैं?

IAS प्रतिभा पाल को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने क्यों फटकारा?
ये पूरा मामला रीवा के किसान राजेश कुमार तिवारी के जमीन से जुड़ा है। राजेश कुमार तिवारी की जमीन का 1993 में अधिग्रहण किया गया था लेकिन 2024 के खत्म होने तक उन्हें कोई मुआवा नहीं मिला था। साल 2015 में राजेश कुमार तिवारी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन इस मामले में कोर्ट के आदेशों के बावजूद कलेक्टर की तरफ से लगातार अनदेखी की जा रही थी।
इसकी सुनवाई के दौरान जस्टिस विवेक अग्रवाल ने कलेक्टर प्रतिभा पाल को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। लेकिन कलेक्टर ने अपनी जगह एक जूनियर IAS अफसर को कोर्ट में पेश होने के भेज दिया गया था। कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया और प्रतिभा पाल को खुद चार घंटे के अंदर पेश होने का आदेश दिया। हालांकि प्रतिभा पटेल ने कोर्ट में उपस्थित न होने के पीछे पति के स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था।
प्रतिभा पाल जैसे ही कोर्ट में पेश हुई, जस्टिस अग्रवाल ने उन्हें फटकारा। जस्टिस अग्रवाल ने नाराज अंदाज में कहा, ''आपको कलेक्टर इसलिए नहीं बनाया गया है कि आप लोगों के हक छीनें या उनका शोषण करें। इस बात को अपने दिमाग में ध्यान रखिए।''
जस्टिस अग्रवाल ने आगे कहा, ''अच्छी स्टेट सबसे पहले अपनी गलती मानती है और नागरिकों को उनका अधिकार देती है। कलेक्टर का काम लोगों का शोषण करना नहीं है। इससे पहले भी 2023 में इस को लेकर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। लेकिन फिर भी निपटारा नहीं किया गया। हम इस बार जमीन अधिग्रहण का आदेश रद्द किया है और फिर से 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।''
Who is IAS Pratibha Pal: कौन हैं आईएएस प्रतिभा पाल?
- आईएएस प्रतिभा पाल सिंह 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में प्रतिभा पाल रीवा की जिला कलेक्टर हैं। प्रतिभा पाल लंबे वक्त तक इंदौर नगर निगम की कमिश्नर रह चुकी हैं।
- आईएएस प्रतिभा पाल प्रेग्नेंसी में बिना छुट्टी के काम करने को लेकर सुर्खियों में आई थीं। प्रतिभा पाल डिलीवरी से 12 घंटे पहले तक काम करती रही थीं और अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं। प्रतिभा पाल जनवरी 2021 में मां बनी थीं। प्रतिभा पाल बच्चे को जन्म देने के 11 दिनों बाद ड्यूटी पर लौट आई थी। इस बात को लेकर प्रतिभा पाल ने खूब तारीफ बटोरी थी।
- आईएएस प्रतिभा पाल इंदौर नगर निगम के कमिश्नर के बाद सीधे रीवा की कलेक्टर बनी थीं। उसके बाद से ही प्रतिभा पाल रीवा में तैनात हैं।
- प्रतिभा पाल के इंदौर नगर निगम कमिश्नर रहते हुए अप्रैल 2023 में बावड़ी में एक भीषण हादसा हुआ था। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान इंदौर नगर निगम की कार्यशैली को लेकर सवाल उठे थे। इस बादसे के एक हफ्ते बाद ही उनका ट्रांसफर इंदौर कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications