'यह एकमात्र घटना नहीं है जहां महिलाओं का उत्पीड़न किया गया', मणिपुर वीडियो पर CJI चंद्रचूड़ की फटकार

Manipur Viral Video case: मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच वायरल हुई दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के वीडियो के बाद पूरे देश में गुस्सा है। अब यौन हिंसा की शिकार दोनों महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

मणिपुर वायरल वीडियो केस में केंद्र और बीरेन सरकार के खिलाफ पीड़िताएं सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं हैं, जिस पर सोमवार को चीफ जस्टिस डीवाई ने सुनवाई की।

Manipur viral video case

सीबीआई जांच के खिलाफ पीड़िताएं

सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर की दो पीड़ित महिलाओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल का कहना है कि महिलाएं मामले की सीबीआई जांच और मामले को असम स्थानांतरित करने के खिलाफ हैं।

जिस पर सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि हमने कभी भी मुकदमे को असम स्थानांतरित करने का अनुरोध नहीं किया। हमने कहा है कि इस मामले को मणिपुर से बाहर स्थानांतरित किया जाए।

वायरल वीडियो पर सीजेआई की फटकार

वहीं वायरल वीडियो के मामले में सुनवाई करते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि यह वीडियो सामने आया, लेकिन यह एकमात्र घटना नहीं है। जहां महिलाओं के साथ मारपीट या उत्पीड़न किया गया है। यह कोई अकेली घटना नहीं है। हमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा के व्यापक मुद्दे को देखने के लिए एक तंत्र भी बनाना होगा।

CJI ने पूछा-कितनी एफआईआर दर्ज की गई

इसी के साथ आगे CJI चंद्रचूड़ ने पूछा कि 3 मई के बाद से जब मणिपुर में हिंसा शुरू हुई थी, ऐसी कितनी एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा से संबंधित मामले की सुनवाई मंगलवार दोपहर 2 बजे के लिए टाल दी है।

मैतई की ओर से पेश वकील ने जानिए क्या कहा?

मैतेई समुदाय की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि केवल एक ही वीडियो वायरल नहीं हुआ है, ऐसे कई वीडियो हैं जहां लोगों को सार्वजनिक दृश्य में मार डाला गया। जिस पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि वे आश्वस्त रहें कि हमने केवल मामले के कागजात नहीं पढ़े हैं। मैंने भी वीडियो देखा है। सीजेआई का कहना है कि वह वीडियो राष्ट्रीय आक्रोश का विषय था।

वहीं वायरल वीडियो के मामले पर सीजेआई ने कहा कि सिर्फ सीबीआई, एसआईटी को सौंपना पर्याप्त नहीं होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि न्याय की प्रक्रिया उसके दरवाजे तक पहुंचे। हमारे पास समय खत्म हो रहा है, तीन महीने बीत गए हैं।

समिति के गठन पर सीजेआई ने कहा कि समिति के गठन के दो तरीके हैं- हम खुद एक समिति का गठन करते हैं- महिला और पुरुष न्यायाधीशों और डोमेन विशेषज्ञों की एक पार्टी। यह सिर्फ यह पता लगाने की कोशिश के संदर्भ में नहीं है कि क्या हुआ है, बल्कि हमें जीवन का पुनर्निर्माण करने की भी जरूरत है।

वायरल वीडियो पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि यह निर्भया जैसी स्थिति नहीं है, जिसमें एक बलात्कार किया गया था - वह भी भयावह था लेकिन अलग-थलग था। यहां हम प्रणालीगत हिंसा से निपट रहे हैं जिसे आईपीसी एक अलग अपराध के रूप में मान्यता देता है। इसलिए प्रशासन में विश्वास की भावना को बहाल करने के लिए, अदालत द्वारा नियुक्त टीम के पास यह संदेश देने के लिए अपना संदेश है कि सर्वोच्च नियुक्त अदालत गहराई से चिंतित है। वह बिना किसी राजनीतिक गठबंधन वाले अधिकारियों को भेजेगी।

इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि भारत सरकार मणिपुर को घरों के पुनर्निर्माण के लिए कौन सा पैकेज दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+