कहीं सुनंदा की मौत के पीछे IPL डील और रॉबर्ट वाड्रा के कुछ राज तो नहीं?
वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के जाने-माने वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने इस पूरे मामले को एक अलग ही हवा दे दी है। स्वामी ने आरोप लगाया है कि सुनंदा पुष्कर की प्रोफेशन तरीके से हत्या की गई थी। स्वामी के मुताबिक सुनंद पुष्कर ने कहा था कि आईपीएल डील्स का खुलासा करेगी। सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी सामने आने वाला था। उन्होंने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले जांच होनी चाहिए।
एक समाचार चैनल से बातचीत में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले की जांच को लेकर मैं सुप्रीम कोर्ट में जुलाई के अंत तक याचिका दाखिल करूंगा। स्वामी ने पहले भी आरोप लगाया था कि रूसी जहर देकर सुनंदा पुष्कर की हत्या की गई थी। स्वामी ने कहा था कि अपनी बात को साबित करने के लिए उनके पास पुख्ता सबूत हैं। वहीं
एक समाचार चैनल से बातचीत में स्वामी ने कहा कि सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले की जांच को लेकर मैं सुप्रीम कोर्ट में जुलाई के अंत तक याचिका दाखिल करूंगा। स्वामी ने पहले भी आरोप लगाया था कि रूसी जहर देकर सुनंदा पुष्कर की हत्या की गई थी। स्वामी ने कहा था कि अपनी बात को साबित करने के लिए उनके पास पुख्ता सबूत हैं। एनसीपी नेता और वकील माजिद मेमन ने कहा कि सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले की जांच होनी चाहिए और शशि थरूर को इसमें सहयोग करना चाहिए।
हर्षवर्धन ने मांगी सुनंदा पुष्कर की मौत की रिपोर्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हषवर्धन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक से सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। हर्षवर्धन ने मीडिया में यह खबर आने के बाद रिपोर्ट मांगी, जिसमें कहा गया है कि एम्स के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख सुधीर गुप्ता का दावा है कि उन पर उच्चाधिकारियों ने सुनंदा की मौत को स्वाभाविक बताने का दबाव डाला था। हर्षवर्धन ने संवाददाताओं से कहा कि सुधीर गुप्ता ने अपनी पदोन्नति के संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसके बाद मीडिया में इस तरह की खबरें आई कि सुधीर गुप्ता कुछ आरोप लगा रहे हैं। मैंने एम्स के निदेशक से इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के कमरे में जनवरी माह में मृत पाई गई थीं।













Click it and Unblock the Notifications