मौत से पहले खाना छोड़ सिर्फ सिगरेट और नारियल पानी पी रही थीं सुनंदा पुष्कर

नारायण ने पुलिस को बताया कि मौत से तीन दिन पहले से ही सुनंदा काफी परेशान नजर आ रही थीं और खाना नहीं खा रही थीं। नारायण ने बताया कि सुनंदा सिर्फ सिगरेट और नारियल पानी का सेवन कर रही थीं। वहीं दूसरी तरफ ये भी बात सामने आई है कि शशि थरूर और उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर के बीच 15 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम से फ्लाइट से दिल्ली आते समय पूरे सफर के दौरान खूब झगड़ा हुआ था। एक अंग्रेजी अखबार की मानें तो विमान में ही झड़प को वहां बैठे अन्य यात्रियों ने भी देखा।
खास बात यह है कि उस झड़प के गवाह केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी भी थे, जो मुंबई से इसी विमान में सवार हुए थे। यही नहीं, दोनों के बीच झगड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भी नहीं थमा और वहां भी दोनों के बीच कहासुनी होती रही। यही नहीं, दोनों के बीच झगड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भी नहीं थमा और वहां भी दोनों के बीच कहासुनी होती रही। थरूर के इस झगड़े का कारण अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications