पुलिस इंस्पेक्टर ने पेश की मिसाल, गाड़ी ठोकने पर खुद का काटा चालान

श्रीनगर। अब तक आपने ऐसे कई पुलिसवालों को देखा होगा जो अपनी वर्दी की धौंस दिखाकर फ्री का खाना, फ्री का सामान और फ्री में सफर कर लेते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पुलिसवाले से मिलवा रहे हैं जिसने अपने काम से एक ऐसा मिसाल पेश किया कि लोगों को उसने संदेश मिले। इस पुलिस सब इंस्पेक्टर की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

 Sub Inspector Of J&K Police Imposed Fine On Himself After Hitting A Parked Vehicle

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में तैनात एसआई मसरूर अली ने एक गाड़ी को नुकसान पहुंचाने पर खुद का चालान काट दिया। मसरूर की गाड़ी से जिले के जंगलात मंडी अस्पताल में पार्किंग में खड़ी एक कार को टक्कर लग गई। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए फौरन चालान बुक मंगवाया और खुद के नाम का ही चालान काटकर फाइन भरी और रसीद को एक पत्र के साथ गाड़ी पर ही रख दिया।

जिस गाड़ी का नुकसान हुआ था वो अस्पताल के एक डक्टर की थी। चालान की पर्ची देखकर डॉक्टर ने उस नोट को सोशल मीडिया पर शेयर कर मसरूर की ईमानदारी की तारीफ की। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। डॉक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा कि जो नेकदिली एसआई मसरूर ने दिखाई है उस नेककदमी से वह अपनी जमीन पर सुरक्षित और सहज महसूस करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+