राज्यों के पास अभी भी बची हैं 15.77 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 15.77 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त वैक्सीन की खुराक अभी भी उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली, 7 नवंबर। बता दें कि देश में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान बेहतर रफ्तार से चल रहा है। अभी तक देश में 108 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। देश के 78 प्रतिशत पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, जबकि 36 फीसदी से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 116.58 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। वहीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 15.77 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त वैक्सीन की खुराक अभी भी उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीनों की उपलब्धता के कारण ही टीकाकरण अभियान में तेजी आ सकी है। राज्यों को निरंतर वैक्सीन मिलती रहे, सरकार इसके लिए लगातार प्रयासरत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में COVID-19 टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के सीएम चन्नी ने किया पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का ऐलान, इतना कम हो जाएगा रेट
सरकार ने दिया 1 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर
टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने जायडस कैडिला (निडिल फ्री वैक्सीन) की 1 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को इस बात दी जानकारी दी। गौरतलब है कि देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी, जिससे पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जबकि फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण 2 फरवरी से आरंभ हुआ। वैक्सीनेशन का अगला चरण 1 मार्च से शुरू हुआ जिसमें 60 साल से अधिक व 45 साल व इससे अधिक उम्र के विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। वहीं, देश में एक अप्रैल से 45 से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। इसके बाद 1 मई से 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।












Click it and Unblock the Notifications