पंजाब के सीएम चन्नी ने किया पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का ऐलान, इतना कम हो जाएगा रेट
पंजाब की कांग्रेस सरकार ने भी पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपए जबकि डीजल की कीमतों में 5 रुपए की कटौती करने का ऐलान किया है। नई कीमतें आज मध्य रात्रि से लागू होंगी।
चंडीगढ़, 7 नवंबर। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अब राज्य सरकारें भी जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर थोड़ी राहत देने की होड़ में लग गई है। कई भाजपा शासित राज्यों के बाद अब पंजाब की कांग्रेस सरकार ने भी पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपए जबकि डीजल की कीमतों में 5 रुपए की कटौती करने का ऐलान किया है। नई कीमतें आज मध्य रात्रि से लागू होंगी।
Recommended Video

पंजाब कैबिनेट ने जनता के हित में बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम कर दी हैं। राज्य में अब पेट्रोल पर 13.77 फीसदी जबकि डीजल पर 9.92 फीसद वैट लगेगा। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने का दबाव बना रहा था, जिसके चलते सीएम चन्नी को यह फैसला लेना पड़ा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 50% से अधिक किशोर छाती के रोगों से संक्रमित, 29% अस्थमा के शिकार- वायु प्रदूषण पर डॉ. अरविंद कुमार
भाजपा सरकार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे तेल के दाम
मीडिया से बातचीत में चन्नी ने कहा की भाजपा सरकार में ईंधन के दामों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, पिछले 18 महीनों में तेल के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं, लेकिन अब सरकार ने जनता को राहत देने का फैसला किया है। चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी मूल्य कम किया है, लेकिन केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी घटाई है, जिसका एक हिस्सा पंजाब को भी मिलता है। इससे पंजाब का भी घाटा होगा।
यह जनता को दिवाली का तोहफा
चन्नी ने कहा कि यह सरकार की ओर से जनता को दिवाली का तोहफा है। सरकार द्वारा अभी और भी तोहफे दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications