एमपी-छत्तीसगढ़-राजस्थान में खिला कमल, दिल्ली में आप ने फंसाया पेंच

Election results
नई दिल्ली। देश की पांच विधानसभा के चुनाव परिणाम रविवार 8 दिसंबर को घोषित किये जायेंगे। मतगणना जारी है। हम आपके लिये लाये हैं लाइव अपडेट। सभी राज्यों से पल-पल की खबरों के लिये इस पेज को कृपया रिफ्रेश करें। यहां पर आपको दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान के चुनाव परिणाम।

एमपी-छत्तीसगढ़-राजस्थान में खिला कमल, दिल्ली में आप ने फंसाया पेंच

चार राज्यों की विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गये हैं। जिसके मुताबिक एमपी-छत्तीसगढ़ में जहां भाजपा की वापसी, राजस्थान में कमल खिल गया है तो वहीं दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनकर आयी है लेकिन बहुमत से काफी दूर है।

दिल्ली: भाजपा 31, कांग्रेस 8, आप 28, अन्‍य 3
छत्तीसगढ़: भाजपा 49, कांग्रेस 39, अन्‍य 2
एमपी: भाजपा 165, कांग्रेस 58, अन्‍य 7
राजस्थान: भाजपा 162, कांग्रेस 21, अन्‍य 16

ताजा रुझान 6:17 बजे तक

दिल्‍ली- भाजपा 33, कांग्रेस 8, आप 27, अन्‍य 2
मध्‍य प्रदेश- भाजपा 161, कांग्रेस 61, अन्‍य 8
राजस्‍थान परिणाम- भाजपा 162 कांग्रेस 21, अन्‍य 13
छत्‍तीसगढ़- भाजपा 48, कांग्रेस 40, अन्‍य 2 पर आगे।

रोचक खबरें- दिल्ली विधानसभा चुनाव: डोंट अंडरइस्टीमेट द पॉवर ऑफ कॉमन मैन

6:20 बजे

6:19 बजे। राजस्‍थान में भारतीय जनता पार्टी ने 162 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस को 21, आर जेपी को 4 और अन्‍य को 9 सीटें मिलीं।

5:00 बजे। इन चुनावों में हमें एक मैसेज दिया है। इस मैसेज को हमने दिमाग से नहीं दिल से सुना है। कांग्रेस पार्टी अभी भी सक्षम है, समीकरण पलटने में। कांग्रेस पार्टी अब वही करने जा रही है। मैं, कांग्रेस अध्‍यक्ष और पूरी पार्टी सभी जीते हुए प्रत्‍याशियों को बधाई देती है। राजनीतिक पार्टियां जनता की आवाज नहीं बन पा रही हैं, हम वही आवाज बनेंगे।

4:50 बजे। सोनिया गांधी ने जीतने वाली पार्टियों को बधाई दी और कहा कि हम अपनी हार की समीक्षा करेंगे। लोग इसका मतलब यह न समझें कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस हारेगी, क्‍योंकि वो चुनाव अलग होते हैं।

3:31 बजे। अरविंद केजरीवाल नई दिल्‍ली सीट से जीत गये हैं। इस सीट पर मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित हार गई हैं। जीत के बाद उन्‍होंने कहा यह मेरी जीत नहीं, दिल्‍ली की जीत है।

1:42 बजे। भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में हमारी सरकार बन रही है, छत्‍तीसगढ़ में भी हमें जीत की पूरी उम्‍मदी है। दिल्‍ली में बहुमत मिल सकता है।

1:40 बजे। कांग्रेस के शकील अहमद ने कहा कि आप पार्टी खुद तो जीती, साथ में कांग्रेस का वोट काटा। कोई भी पार्टी जनता के वोट से जीत से आती है, वो कोई ऐसा काम नहीं करती है, कि लोग परेशान हों। अब महंगाई हमारे कंट्रोल में नहीं है।

1: 35 बजे। दिल्‍ली में विजय गोयल ने कहा कि दिल्‍ली की जनता ने यह बता दिया कि कांग्रेस से वो कितनी ज्‍यादा त्रस्‍त थी। हालांकि आम आदमी पार्टी को इसका फायदा मिला।

1:21 बजे। राजस्‍थान में भाजपा ने 38, कांग्रेस ने 7 सीटें जीतीं। एमपी में भाजपा 19, कांग्रेस 7। दिल्‍ली में आप ने 7, भाजपा ने 5 सीटें जीतीं।

1:05 बजे। शीला दीक्षित ने कहा- मैं दिल्‍ली की जनता को धन्‍यवाद देना चाहती हूं, हमारी सरकार का विकास सहयोग किया। फिलहाल मैं इतना ही कहूंगी कि कांग्रेस अब इस हार की समीक्षा करेगी और पुन: वापस आयेगी।

12:45 बजे। पूरे परिणाम आने से पहले ही दिल्‍ली की मुख्‍यमत्री शीला दीक्षित ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

12:30 बजे। आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर जश्‍न का माहौल, मनीष सिशोधिया ने कहा भले ही दोबारा हों चुनाव, लेकिन किसी से हाथ नहीं मिलायेंगे, क्‍योंकि हमारी पार्टी उसूलों पर चलती है।

12:08 बजे। दिल्‍ली में अरविंद केजरीवाल शीला दीक्षित से 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यानी शीला की हार लगभग तय होती दिख रही है।

11:56 बजे। दिल्‍ली में कई सीटों पर भाजपा बहुत कम वोटों से पीछे चल रही है, लिहाजा अगर वहां जीत मिल गई, तो निश्चित तौर पर भाजपा को दिल्‍ली में बहुमत मिल सकता है।

11:30 बजे। दिल्‍ली में भाजपा बहुमत से सिर्फ एक सीट दूर है। अभी भी दिल्‍ली की कई सीटों पर भाजपा के प्रत्‍याशी 10-150 वोटों से पीछे हैं, यानी भाजपा को बहुमत मिल सकता है।

11:20 बजे। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "हम सामने आ रहे परिणाम से निराश हैं।" लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान की हार को लोकसभा चुनाव में जनता का रुख नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमें यह याद रखना चाहिए कि इन पांच राज्यों में सिर्फ 73 लोकसभा सीटें हैं।" उल्लेखनीय है कि मिजोरम में सोमवार को मतगणना होगी।

11:11 बजे। अन्‍ना हजारे ने कहा, कि कांग्रेस को जनता पनिशमेंट दे रही है। अब लोकसभा में उनको सबक सिखायेगी जनता। केजरीवाल की जीत से खुश बिलकुल हूं, लेकिन उससे ज्‍यादा खुश कांग्रेस और शीला दीक्षित की हार से। एक हाथ में झाड़ू लेकर किसी सरकार को शह देना आसान बात नहीं है। आंदोलन के कारण वातावरण बना था, दूसरी बात 2011 के आंदोलन में कांग्रेस ने धोखाधड़ी की। करप्‍शन करने वाली कांग्रेस के खिलाफ गुस्‍सा लोगों के दिल में है।

10:47 बजे। अशोक गहलोत ने कहा कि हमने तो जमकर विकास किया था, लेकिन जनता को समझ नहीं आया।

10:27 बजे। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ चुकी है। दिल्‍ली में मामला बुरी तरह से फंस गया है। यहां पर आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक समीकरण पलट दिये हैं।

10:08 बजे। मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा- अभी तो यह अंगड़ाई है, लंबी अभी लड़ाई है। चारों राज्‍यों में भाजपा की जीत पक्‍की हो गई है। जनादेश इन चारों राज्‍यों की जनता ने स्‍पष्‍ट तौर से कुशासन और नॉनपरफॉर्मर के खिलाफ जाहिर कर दिया है। छत्‍तीसगढ़ में हमें जीत का विश्‍वास है। दिल्‍ली में जोड़तोड़ और जुगाड़ की नहीं, स्‍पष्‍ट बहुमत की सरकार होगी, आगे-आगे देखिये होता है क्‍या।

10:04 बजे। लक्ष्‍मीनगर में एके वालिया पीछे, आप आगे, मटिया महल में भी कांग्रेस आगे। राजीव बब्‍बर पीछे।

9:59 बजे। छत्‍तीसगढ़ के अलावा कांग्रेस को जनता के भारी गुस्‍से का सामना करना पड़ रहा है।

9:40 बजे। साढ़े नौ बजे तक के रुझानों के अनुसार राजस्‍थान में भाजपा को बहुमत हासिल हो गया है।

9:35 बजे। दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित आगे चल रही हैं, यानी अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं।

9:30 बजे। मध्‍य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत हासिल होना लगभग पक्‍का हो गया है।

9:25 बजे। अशोक गहलोत के विकास के सारे दावे खोखले नजर आते दिख रहे हैं, क्‍योंकि यहां पर वसुंधरा राजे के नेतृत्‍व वाली भाजपा रुझानों में सबसे आगे है।

9:19 बजे। छत्‍तीसगढ़ में भी कांग्रेस की उम्‍मीदों पर बट्टा लगता नजर आ रहा है। वहीं दिल्‍ली में आप-भाजपा के बीच टक्‍कर हो रही है।

9:09 बजे। अशोकनगर में आम आदमी पार्टी बहुत आगे। ग्रेटर कैलश में विजय कुमार मल्‍होत्रा के बेटे को पछाड़ते हुए आम आदमी पार्टी आगे।

8:59 बजे। दिल्‍ली में शीला दीक्षित आगे हुईं, केजरीवाल पीछे।

8:48 बजे। दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा में टक्‍कर, कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने की आशंका।

8:44। दिल्‍ली के सुलतानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी के संदीप आगे, सीमापुरी से भी आम आदमी पार्टी आगे। सीमापुरी में सबसे ज्‍यादा पोलिंग हुई थी। यहां पर परिवर्तन एनजीओ ने सबसे ज्‍यादा काम किया है।

8:40 बजे। दिल्‍ली की नरेला सीट से आम आदमी पार्टी के बलजीत मान आगे हैं। कुमार विश्‍वास ने कहा था कि इसी सीट पर ही उनके प्रत्‍याशी को खरीदने के प्रयास किये थे।

8:36 बजे। छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्‍वर्गीय महेंद्र कर्मा की पत्‍नी देवकी कर्मा आगे। अभी तक सभी केंद्रों पर पोस्‍टल बैलट के रुझान हैं। भट्टा से हरिशंकर चौधरी कांग्रेस के आगे हैं।

8:28 बजे। मध्‍य प्रदेश में भाजपा 15, कांग्रेंस 9, राजस्‍थान भाजपा 1, कांग्रेस 2, छत्‍तीसगढ़ में भाजपा 5, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे।

8:28 बजे। राजस्‍थान में पहला रुझान भाजपा के पक्ष में। मध्‍य प्रदेश में 19 सीटों में भाजपा 11, कांग्रेस 8 और अन्‍य 1 पर आगे। छत्‍तीसगढ़ में 4 पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस आगे।

8:25 बजे। छत्‍तीसगढ़ में रमन सिंह 6000 वोटों से आगे। एमपी और छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला। मध्‍य प्रदेश में भाजपा ने 3-2 से बढ़त बनायी।

8:16 बजे। मध्‍य प्रदेश में दो सीटों पर कांग्रेस आगे।

8:10 बजे। मतगणना जारी, दिग्‍गजों का कौतूहल बढ़ा। मध्‍य प्रदेश से पहला रुझान- कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त।

8: बजे। पांच विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू।

7:55 बजे। प्रत्‍येक मतगणना स्‍थल पर 2000 जवान तैनात। सभी राज्‍यों में सुरक्षा कड़ी।

7:50 बजे। दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर पोस्‍टर लगा। पोस्‍टर का शीर्षक- "भाजपा की अपार सफलता के लिये धन्‍यवाद"। दिल्‍ली के दफ्तर में रात भर बनते रहे लड्डू।

7:35 बजे। हर्षवर्धन ने कहा जीत अच्‍छी क्‍वालिटी की होगी और भाजपा हर हाल में 40 सीटें लायेगी। 20 साल में कभी किसी दूसरे प्रत्‍याशी की चिंता नहीं की, तो अब आप की चिंता क्‍यों करूं। हर पार्टी का अपना महत्‍व होता है। हमारी पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलेगा।

7:30 बजे। डा. हर्षवर्धन ने अपने घर की बालकनी पर आकर अमिताभ बच्च्न की तरह अपने चाहने वालों को हाथ दिखाया।

7:00 बजे। मतगणना से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शनिवार की रात भाजपा के चार नेताओं के फोन उनके व उनके मजबूत प्रत्याशियों के पास आये। फोन पर उन्होंने भाजपा का हाथ मिलाने का ऑफर रख दिया। लेकिन हम सभी ने साफ इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+