Coronavirus: लद्दाख में पर्यटकों की हवाई यात्रा पर लगी रोक, आदेश जारी
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन ने एक आदेश जारी करते हुए COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए लेह में उतरने वाले कमर्शियल विमान में पर्यटक यात्रियों की यात्रा पर रोक लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि लेह में उतरने वाली कोई वाणिज्यिक उड़ान लद्दाख के निवासियों, सिविलियन अधिकारियों और सेवारत वर्दीधारी सेना के अधिकारियों के अलावा अन्य यात्रियों को नहीं ले जाएगी।

गृह मंत्रालय की प्रवक्ता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस आदेश की एक कॉपी भी पोस्ट की गई है जिसमें कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए पर्यटकों की हवाई यात्रा पर रोक लगाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि भारत में अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या 195 तक पहुंच चुकी है। लद्दाख में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हालांकि इस आदेश में सैन्य अधिकारियों और लद्दाख के निवासियों को छूट दी गई है।
बता दें कि देहरादून में दो IFS ट्रेनी के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद राज्य की चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.अमिता उप्रेती ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अनुसंधान केंद्र एफआरआई देहरादून को लॉक डाउन करने के आदेश जारी किए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने जनता से घर पर रहने की अपील की हम काम पर हैं आपके लिए, आप घर पर रहिए हम सबके लिए। वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे- 3 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है इनमें 1 पिंपरी चिंचवाड़ से है, 1 पुणे से और 1 मुंबई से। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 52 हुई। राज्य और केंद्र सरकार इस महामारी से निपटने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस की चपेट में आई बॉलीवुड की मशहूर सिंगर, सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट












Click it and Unblock the Notifications