Coronavirus की चपेट में आई बॉलीवुड की मशहूर सिंगर, सोशल मीडिया पर बताई पूरी कहानी

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और 'बेबी डॉल' फेम कनिका कपूर की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नई दिल्ली। दुनिया के 150 से भी ज्यादा देश इस समय जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में हैं। चीन, इटली और ईरान में कोहराम मचाने के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अभी तक देश में कोरोना वायरस के 195 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, इस वायरस की वजह से देश में चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और 'बेबी डॉल' फेम कनिका कपूर की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें लखनऊ में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

सोशल मीडिया पर लिखी ये पोस्ट

सोशल मीडिया पर लिखी ये पोस्ट

शुक्रवार को सिंगर कनिका कपूर की टेस्ट रिपोर्ट आई, जिसमें कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद कनिका कपूर को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। कनिका कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इस बारे में जानकारी भी दी है। कनिका कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हेलो, पिछले 4 दिनों से मुझे मेरे अंदर फ्लू के संकेत लग रहे थे, मैंने अपना टेस्ट कराया और मेरा कोरोना वायरस का रिजल्ट पॉजिटिव आया है।'

'चार दिन से दिखाई दिए लक्षण'

'चार दिन से दिखाई दिए लक्षण'

हाल ही में लंदन से लौटीं सिंगर कनिका ने लिखा, 'मेरा परिवार और मैं इस समय पूरी तरह क्वारंटाइन में हैं और आगे के इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं। 10 दिन पहले जब मैं लंदन से घर लौटी तो एयरपोर्ट पर मेरी जांच की गई थी, जैसे कि सामान्य तौर पर की जाती है, लेकिन अभी चार दिन से ये लक्षण दिखाई दिए हैं। इस स्टेज पर मैं आप सभी से निवेदन करना चाहूंगी कि खुद को आइसोलेशन में रखें और अगर आपको लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपनी जांच कराएं।'

'हम सभी को जिम्मेदार नागरिक बनने की जरूरत'

'हम सभी को जिम्मेदार नागरिक बनने की जरूरत'

कनिका ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं इस समय ठीक-ठीक महसूस कर रही हूं, जैसे कि एक सामान्य फ्लू और हल्के बुखार में होता है। हालांकि इस समय हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने आस-पास के लोगों के बारे में सोचने की जरूरत है। हम बिना परेशान हुए, बिना घबराए इससे बाहर निकल सकते हैं, लेकिन उसके लिए हमें अपने स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। आप सब लोग स्वस्थ रहें। जय हिंद।'

कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया के कई बड़े देश

कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया के कई बड़े देश

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को देश की जनता के नाम अपना संबोधन जारी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना वायरस की चपेट में आज दुनिया के कई बड़े देश हैं। इस वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए दो प्रमुख बातों की आवश्यकता है, पहला- संकल्प और दूसरा- संयम। पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान एक नारा देते हुए कहा कि हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ। अपने संदेश के दौरान पीएम मोदी ने जोर देते हुए इस बात को कहा कि इस बीमारी की कोई दवा नहीं है, इसलिए हमारा खुद का स्वस्थ बने रहना बहुत आवश्यक है।

विदेशी फ्लाइट्स की भारत में लैंडिंग पर रोक

विदेशी फ्लाइट्स की भारत में लैंडिंग पर रोक

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संकट के बीच सरकार लगातार प्रभावी और मजबूत कदम उठा रही है। केंद्र सरकार ने देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित सरकारी अस्पतालों में आइसोलोशन वार्ड बनाएं हैं, जहां कोरोनो वायरस से संक्रमित और संदिग्ध मरीजों को रखा गया है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 22 मार्च से विदेशी फ्लाइट्स की भारत में लैंडिंग पर रोक लगा दी है। एक अहम कदम उठाते हुए सरकार ने निजी कंपनियों को अपने कर्मचारियों को घर से काम कराने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+