Jaya Kishori: 'मेरी भी एक जिंदगी, किसी का कोई लेना-देना नहीं', किस बात पर भड़की जया किशोरी, ट्रोलर्स को लताड़ा
Jaya Kishori: आध्यात्मिक वक्ता और भक्ति गीत गायिका जया किशोरी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगाने वाली जया किशोरी (Jaya Kishori) ने अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया पर की जाने वाली ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा कि मैंने कभी भौतिकवाद छोड़ने की बात नहीं की।
हाल ही में जया किशोरी (Jaya Kishori) ने न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने दो लाख रुपए के हैंडबैग जिसके ब्रांड का नाम डिओर (Dior) है, उस पर एक बार फिर प्रतिक्रिया दी। जया किशोरी ने आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए भौतिक संपत्ति का त्याग करने की जरूरत नहीं है।

Jaya Kishori ने दिया आलोचना का जवाब
दरअसल, आध्यात्मिक उपदेशक जया किशोरी हाल ही में स्मिता प्रकाश के साथ ANI पॉडकास्ट के एक एपिसोड में दिखाई दीं और उन्होंने अपने ऊपर हुई आलोचना का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मेरे पास यह बैग तीन साल से ज़्यादा समय से है। मुझे लगा कि यह [आलोचना] अनावश्यक है। मैं यहाँ इसलिए नहीं हूं कि लोग मुझसे व्यक्तिगत रूप से जुड़ सकें। उन्हें मेरे द्वारा बोले गए शब्दों से जुड़ना चाहिए। इसके अलावा, मेरी एक निजी जिंदगी है, जिससे किसी का कोई लेना-देना नहीं है।"
सब कुछ त्यागना शामिल नहीं-Jaya Kishori
इसी के साथ आध्यात्मिकता का प्रचार करते हुए विलासिता में लिप्त होने के लिए उनकी आलोचना करने वालों पर, जया किशोरी ने कहा कि सभी आध्यात्मिक मार्गों में सब कुछ त्यागना शामिल नहीं है। उन्होंने समझाया कि, "आध्यात्मिक होने का मतलब यह नहीं है कि आपको सब कुछ त्याग देना चाहिए। आपको बस यह समझने की जरूरत है कि यह सब आपके दिमाग़ पर हावी नहीं होता है।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह विवाद उनकी छवि खराब करने के लिए उठाया गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "हाँ, जब लोग आपके चरित्र से मुकाबला नहीं कर सकते, तो वे आपकी प्रतिष्ठा पर हमला करते हैं।"
मैंने कभी भौतिकवाद छोड़ने की बात नहीं की-Jaya Kishori
जया किशोरी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भौतिक जीवन छोड़ने का उपदेश नहीं दिया। उन्होंने कहा, "मैंने पहले दिन से ही साफ किया है कि मैं कोई संत, साधु या साध्वी नहीं हूं। मैं एक सामान्य लड़की हूं, अपने परिवार के साथ रहती हूं। मैंने कभी नहीं कहा कि पैसा मत कमाओ या सब कुछ त्याग दो।"
ये भी पढ़ें: Jaya Kishori News: जया किशोरी कब करेंगी शादी? मशहूर कथावाचक ने दिया ये जवाब
Jaya Kishori से जुड़ा जानिए क्या था पूरा मामला?
मालूम हो कि29 वर्षीय जया किशोरी को पिछले साल अक्टूबर में एयरपोर्ट पर अपने नाम के साथ कस्टमाइज किए गए डिओर (Dior) बैग के साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर इस बैग की कीमत और "बछड़े की खाल" से बनी इसकी परत को लेकर लोगों ने सवाल उठाए। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।












Click it and Unblock the Notifications