'परम सुंदरी' गाने पर इस एयर होस्टेस का डांस इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल, दिल थाम कर आप भी देखिए वीडियो
नई दिल्ली, मार्च 25। कृति सेनन की फिल्म मिमी का सुपरहिंट गाना 'परम सुंदरी' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर इस गाने पर बनने वाली रील्स की भरमार है। ऐसे में स्पाइस जेट एयरलाइंस की एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी ने भी इस गाने पर एक रील्स बनाई है, जिसने इंस्टाग्राम पर धमाल मचा दिया है। उमा मीनाक्षी इन दिनों नई सोशल मीडिया स्टार बनी हुई हैं, जो अपनी रील्स को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं।

उमा मीनाक्षी का लेटेस्ट वीडियो
आपको बता दें कि पिछले साल एक इंडिगो एयर होस्टेस भी इसी तरह एक गाने पर डांस का वीडियो अपलोड करने के बाद वायरल हो गई थी। अब उमा मीनाक्षी भी उसी राह पर हैं। उमा कई बार अपने वीडियो से इंटरनेट पर सनसनी मचा चुकी हैं। अपने लेटेस्ट वीडियो में उमा मीनाक्षी ने अपने क्रू मेंबर के साथ परम सुंदरी गाने पर डांस किया है, जिसे सिंगर एआर रहमान ने कंपोज किया है। उमा मीनाक्षी के इस वीडियो को 4 दिन के अंदर 2 लाख 36 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 26 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

होली पर बनाया वीडियो भी खूब वायरल हुआ था
आपको बता दें कि उमा मीनाक्षी का हालिया सुपरहिट वीडियो 'बलम पिचकारी' गाने पर बनाया गया वीडियो था। इसमें उमा फ्लाइट के अंदर बलम पिचकारी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही थी। इस वीडियो को भी इंस्टा यूजर्स ने खूब पसंद किया था। उमा ने यह वीडियो होली के मौके पर फ्लाइट के अंदर बनाया था। वीडियो में उमा पहले एयर होस्टेस की ड्रेस में डांस कर रही हैं। इसके बाद तुरंत सूट पहनकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

कौन हैं उमा मीनाक्षी?
आपको बता दें कि उमा मीनाक्षी इन दिनों इंस्टाग्राम की एक नई स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 8.68 लाख फोलोवर्स हैं। वह अक्सर इंस्टा पर अपने डांस वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। पिछले महीने उन्होंने आलिया भट्ट की लेटेस्ट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ढोलिड़ा गाने पर भी जबरदस्त डांस किया था। इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा यूजर्स लाइक्स कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Video: ब्रा की वजह से निशाने पर आई एक्ट्रेस, बोल्ड लुक देख भड़क गए पाकिस्तानी












Click it and Unblock the Notifications