Video: ब्रा की वजह से निशाने पर आई एक्ट्रेस, बोल्ड लुक देख भड़क गए पाकिस्तानी
Video: ब्रा की वजह से निशाने पर आई एक्ट्रेस, बोल्ड लुक देख भड़क गए पाकिस्तानी
नई दिल्ली, 25 मार्च। सोशल मीडिया के जरिए लोग अपनी प्रतिक्रिया देने में थोड़ी भी देर नहीं लगाते। यूजर्स को जो पसंद नहीं आए लोग उसे ट्रोल कर देते हैं। ऐसा ही कुछ तुर्की एक्ट्रेस एसरा बलीच के साथ हो रहा है। टर्किश एक्ट्रेस एसरा ने हाल ही में एक लॉन्जरी ब्रांड का एड शूट किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाला, लेकिन इस वीडियो की वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

ब्रा की वजह से निशाने पर आईं एक्ट्रेस
एसरा ने विक्टोरिया सीक्रेट के ब्रा का विज्ञापन हाल ही में शूट किया। उन्होंने इस वीडियो का वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर डाला, जिसे देखकर पाकिस्तानी फैंस फड़क गए। पाकिस्तानी यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, उनकी फोटो और वीडियो पर अश्लील और भद्दे कॉमेंट्स कर रहे हैं। इस विज्ञापन में उन्होंने ब्लेजर और ब्रा पहना है। ओपन ब्लेजर के जरिए एसरा ने ब्रा ब्रांड को इंडोर्स किया है, जिसे देशकर पाकिस्तानी फैंस उन्हें भला-बुरा सुनाने लगे हैं।

पाकिस्तानी हुए नाराज
आपको बता दें कि एसरा तुर्की के मशहूर सीरीज 'एर्तुगरुल गाजी' में हलीमा हातुन का किरदार निभाती है। इस किरदार के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खासकर पाकिस्तानी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। उनके इस सीरीज को पाकिस्तान में लोगों ने खूब पसंद किया। हलीमा का किरदार हमेशा मुस्लिम लिबास में नजर आता है। जब लोगों ने हलीमा को ब्रा का विज्ञापन करते देखा तो वो बर्दाश्त नहीं कर पाएं और भड़क गए।

कर रहे हैं अश्लील कमेंट
उनके वीडियो पर एक पाकिस्तानी यूजर्स ने लिखा शर्म करो, अगर तुम्हें पैसों चाहिए तो पाकिस्तान आकर ले जाओ। किसी ने लिखा तुम इस्लाम को बर्बाद न करो। किसी ने लिखा ये हलीमा सुल्तान नहीं हो सकती है। वहीं एक यूजर्स ने लिखा कि ऐसा मत करो, अपना शरीर मत दिखाओं... हालांकि कुछ लोग उन्हें सपोर्ट करते भी नजर आ रहे हैं। लोग उन्हें सपोर्ट करते हुए लिख रहे हैं कि वो कलाकार हैं और ये उनका काम है। लोग उन यूजर्स को भी खरी खोटी सुना रहे हैं, जो उनके पहनावे के कारण उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications