Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें, दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष से मिले CM येदियुरप्पा

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल अथवा विस्तार के लिए बुधवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मंगलवार को दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने पत्रकारों से बताया कि बीजेपी अध्यक्ष से कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई, जिस पर अगले दो-तीन दिन में स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य के विकास के साथ अन्य मुद्दों पर भी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा हुई।

Karnataka

गौरतलब है मंगलवार को कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार के लिए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा दिल्ली पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि येदियुरप्पा दिल्ली बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी के लिए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि येदियुरप्पा आज भी दिल्ली से बेंगलुरू लौट जाएंगे।

Karnataka

रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक मंत्रिमंडल में विस्तार के संकेत मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजराजेश्वरी नगर और सिरा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद दे दिए थे। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। इस बीच, कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार को देखते हुए बीजेपी नेताओं के बीच मंत्री पद के लिए राजनीतिक हलचल कर्नाटक में शुरू गई थी।

Karnataka

ऐसी अटकलें हैं कि एमटीबी नागराज, शंकर आर, उन्नीरतना, अऱविंद बेलाड, अऱविंद लिंबावली, सुनील कुमार, पूर्णिमा और उमेश कट्टी को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती सकती है। हालांकि हलचल यह भी है कि शशिकला झोले, प्रभु चव्हाण, सीसी पाटिल और कोटा श्रीनिवास पुर्जर को मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला भी लिया जा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+