कर्नाटक राज्योत्सव समारोह में शामिल हुए CM येदियुरप्पा, पीएम मोदी ने राज्य दिवस पर बधाई देते हुए कही ये बात
कर्नाटक राज्योत्सव समारोह में शामिल हुए CM येदियुरप्पा, पीएम मोदी ने राज्य दिवस पर बधाई देते हुए कही ये बात
Karnataka Rajyotsava 2020: कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित आज (1 नवबंर) 8 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश का स्थापना दिवस है। कर्नाटक के स्थापना दिवस के मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa Karnataka Rajyotsava) ने रविवार को कर्नाटक राज्योत्सव समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान बीएस येदियुरप्पा के अलावा वहां उनके अन्य कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। कर्नाटक राज्योत्सव का ये कार्यक्रम बेंगलुरु के श्री कांतेरावा स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

कर्नाटक दिवस की पीएम मोदी ने दी बधाई
कर्नाटक के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, कर्नाटक के मेरी बहनों और भाइयों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं।
पीएम मोदी ने कहा, राज्य के लोगों की ताकत और कौशल से कर्नाटक प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं कर्नाटक के लोगों के सुख और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सदैव प्रार्थना करता हूं।
केरल और आंध्र प्रदेश दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने केरल को स्थापना दिवस की बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, केरल पीरवी दिवस की केरल वासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बता दें कि केरल पीरवी दिवस को केरल गठन दिवस के रूप में जाना जाता है।
पीएम मोदी ने कहा, केरल ने हमेशा भारत की तरक्की में अमिट योगदान दिया है। केरल भारत में अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से लोकप्रिय स्थलों में से एक है। केरल की निरंतर प्रगति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।
आंध्र प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आंध्र प्रदेश हमेशा से कड़ी मेहनत और करुणा का पर्याय है। यहां के लोगों ने अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत सफलता प्राप्त की है।
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट?












Click it and Unblock the Notifications