Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डीके शिवकुमार के घर पड़ा छापा, कांग्रेस बोली- CBI मोदी-येदियुरप्पा के हाथों की कठपुतली

नई दिल्ली। कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार के कई परिसरों पर सीबीआई द्वारा की गई रेड से राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीबीआई को मोदी-येदियुरप्पा के हाथों की कठपुतली कहा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार की इस बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई से कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं हैं।

Recommended Video

    Karnataka : Congress Leader DK Shivakumar के ठिकानों पर CBI Raid,भड़की कांग्रेस | वनइंडिया हिंदी
    Congress reacts to DK Shivakumar raids, says CBI a puppet of the Modi Yeddyurappa

    कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, मोदी-येदियुरप्पा के डराने धमकाने और कुचक्र के कपटपूर्ण खेल को कठपुतली सीबीआई द्वारा डी के शिवकुमार के परिसरों पर छापे मारकर अंजाम दिया जा रहा है, जिससे हम डरने वाले नहीं हैं। सीबीआई को येदियुरप्पा सरकार में भ्रष्टाचार की परतों को उजागर करना चाहिए। लेकिन 'छापा राज' ही उनका एकमात्र 'कुटिल कदम' है।

    उन्होंने कहा, मोदी और येदियुरप्पा की सरकारें और सीबीआई-प्रवर्तन निदेशालय तथा आयकर विभाग जैसी भाजपा की सहयोगी संस्थाएं जानती हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता ऐसे कपटपूर्ण प्रयासों के सामने न तो हतोत्साहित होंगे और ना ही झुकेंगे। जनता के लिए हमारी लड़ाई और भाजपा के कुशासन का पर्दाफाश करने का हमारा संकल्प और मजबूत ही होगा। वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है।

    कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने भी ट्वीट में कहा, भाजपा ने हमेशा बदले की राजनीति में संलिप्त रहने और जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार के घर पर सीबीआई का ताजा छापा उपचुनाव के लिए हमारी तैयारियों को बेपटरी करने का एक और प्रयास है। सीबीआई ने सोमवार को दिल्ली, मुंबई और कर्नाटक के 14 स्थानों पर तलाशी ली और विभिन्न ठिकानों से 50 लाख रुपये बरामद किए। यह कार्रवाई तब हुई जब सीबीआई ने शिवकुमार और अन्य के खिलाफ आय से अधिक बेहिसाब संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+