नागरिकता बिल पर बोले सपा के जावेद खान- दो बात बदल दें तो सब करेंगे समर्थन
नागरिकता बिल पर बोले सपा के जावेद खान- दो बात बदल दें तो सब करेंगे समर्थन
नई दिल्ली। राज्यसभा में नागरिकता संसोधन बिल पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान ने कहा है कि इस विधेयक के जरिए सरकार देश को बांटने का काम कर रही है। जावेद खान ने इस दौरान कहा, इस बिल को सभी दल समर्थन कर सकते हैं अगर सरकार जिद छोड़कर दो बातों को बदल दे। खान ने कहा कि बिल से अफगानिस्तान, पाकिस्तान हटाकर पड़ोसी देश कर दें और सिख, हिन्दू की जगह धार्मिक अल्पसंख्यक कर दें। दो बातें कर दीजिए सब मान जाएंगे।

राज्यसभा में नागरिकता संसोधन बिल पर बोलते हुए सपा सांसद जावेद अली खान ने कहा, गृहमंत्री कहते हैं इस बिल से मुसलमानों को कोई फर्क नहीं पड़ता, आखिर जब देश का नागरिक मुसलमान है तो क्यों उसे फर्क नहीं पड़ेगा।
खान ने कहा कि इस सिटिजनशिप बिल और एनआरसी के जरिए हमारी सरकार जिन्ना के सपने को पूरा करने की कोशिश कर रही है। याद कीजिए, 1949 में सरदार पटेल ने कहा था कि 'हम भारत में वास्तव में धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र की नींव रख रहे हैं लेकिन ये सरकार गोलवालकर के सपनों पर चल रही है।
बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार को लोकसभा से पास हो चुका है। बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को इस बिल में नागरिकता देने का प्रस्ताव है। इस बिल में इन तीनों देशों से आने वाले हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है।
नागरिकता संशोधन विधेयक का देश के कई हिस्सों, खासतौर से पूर्वोत्तर में भारी विरोध हो रहा है। वहीं विपक्षी दल और कई संगठन भी इसका विरोधकर रहे हैं। कांग्रेस, वामदलों, टीएमसी, द्रमुक, राजद, सपा, बसपा ने बिल का विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications