थूक लगी रोटी खाने को तैयार हुए सोनू सूद! भगवान राम का उदाहरण देकर हो रहे ट्रोल, कावड़ियों से जुड़ा है मामला

Sonu Sood News: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हमेशा ही जरूरतमंदों की मदद करने को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन इस बार सोनू सूद एक विवाद में फंस गए हैं, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले से जुड़ा है, जिसमें योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा वाले रूट पर होटल, ढाबे, दुकानों पर मालिकों का नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया गया है।

इस फैसले पर विवाद के बीच सोनू सूद ने भी इस आदेश को लेकर 19 जुलाई को एक ट्वीट किया। सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा, ''हर दुकान पर केवल एक नेम प्लेट होनी चाहिए, ह्यूमैनिटी (मानवता) की।'' इसके बाद सोनू सूद को एक एक्स यूजर सुधीर मिश्रा ने टैग करके लिखा कि, ''थूक लगी रोटी सोनू सूद को पार्सल करनी चाहिए ताकि भाईचारा बना रहे।'' इसपर जवाब देते हुए सोनू सूद ने जो रिप्लाई किया, उसको लेकर विवाद हो रहा है।

Sonu Sood News

ये भी पढ़ें- दुकानों और ढाबों पर नाम और पहचान अब लिखना ही होगा, कांवड़ यात्रा रूट पर अब CM योगी ने जारी किया आदेश

थूक लगी रोटी खाने को तैयार हुए सोनू सूद! कहा- राम ने शबरी के झूठे बेर खाए, तो मैं भी खा सकता हूं

एक्स यूजर सुधीर मिश्रा के ''थूक लगी रोटी'' वाले ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, ''हमारे श्री राम जी ने शबरी के झूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता। हिंसा को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है मेरे भाई। बस मानवता बरकरार रहनी चाहिए।''

सोनू सूद अपने इस पोस्ट को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत ने भी कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों पर उनके मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोनू सूद के रुख पर सवाल उठाया है।

सोनू सूद के पोस्ट पर सांसद कंगना रनौत ने किया पलटवार

सोनू सूद के इस पोस्ट का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ''अब आप जानते हैं कि सोनू जी भगवान और धर्म के बारे में अपने निजी निष्कर्षों पर आधारित रामायण का निर्देशन करेंगे। वाह क्या बात है बॉलीवुड से एक और रामायण।''

ये भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा तो देशभर में हर जगह होती है, लेकिन यूपी में इसे लेकर बवाल क्यों?

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सोनू सूद

सोनू सूद के थूक लगी रोटी खाने की बातों को सुनकर लोग भड़क गए। सोनू सूद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग सोनू सूद के बयान और उसे रामायण से जोड़ने पर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि एक तो अभिनेता सोनू सूद ने लोगों के खाने में थूकने को जायज ठहराया है और उसके ऊपर से उसे रामायण से भी जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सोनू सूद ने किसी बदमाश द्वारा खाने में थूकने को भगवान राम द्वारा शबरी के बेर खाने के समान बताया। ये उनकी कैसी घृणित सोच है।

ट्रोल होने के बाद सोनू सूद ने दी सफाई

ट्रोल होने के बाद सोनू सूद ने ट्विटर पर सफाई देते हुए 20 जुलाई को पोस्ट किया। सोनू सूद ने लिखा, ''मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया। वो उनका चरित्र है, जो कभी नहीं बदलेगा। इसके लिए उन्हें कड़ी सजा भी दें। लेकिन इंसानियत को इंसानियत ही रहने दें दोस्त। जितना समय हम एक दूसरे को समझाने में लगे हैं, उतना समय जरूरतमंद लोगों पे लगा दें! वैसे आप सब के लिए बता दूं, यूपी सरकार के काम का मैं सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। यूपी , बिहार का हर घर, मेरा परिवार है। याद रहे राज्य, शहर, धर्म कोई भी हो कोई जरूरत रहे तो बता देना। नंबर वही है।''

ये भी पढ़ें- कांवड़ रूट की दुकानों में नेमप्‍लेट, CM योगी के आदेश पर भड़की मशहूर शायर मुन्‍नवर राणा की सपा नेता बेटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+