कांवड़ रूट की दुकानों में नेमप्लेट, CM योगी के आदेश पर भड़की मशहूर शायर मुन्नवर राणा की सपा नेता बेटी
Kanwar Yatra route 2024: कांवड यात्रियों के रूट पर स्थित दुकानों पर नेमप्लेट लगाने वाले मुजफ्फरनगर प्रशासन के आदेश पर बवाल मचा हुआ था। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आदेश पर रोक लगाने के बजाय एक नया निर्देश जारी कर दिया कि राज्य भर में कांवड़ यात्रियों के रूट पर स्थित दुकानदारों को खाने की दुकानों पर नेमप्लेट लगानी जरूरी होगी।
कांवड़ रूट पर नाम और पहचान बताने वाली नेमप्लेट लगाने वाले इस सरकारी आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। विपक्षी राजनीतिक दल इसे योगी सरकार की हिटलरशाही बता रहे हैं। सीएम योगी के इस आदेश पर मशहूर दिवंगत शायर मुन्नवर राणा की बेटी और समाजवादी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैय्या राणा भी भड़क उठी हैं।

वनइंडिया हिंदी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमैय्या राणा ने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबका साथ सबका विकास की धज्जियां उड़ाने वाला वाला फरमान बताया है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा नफरत की राजनीति का सहारा ले रही है।
पीएम मोदी के बाद अब सीएम योगी...
सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैय्या राणा ने कहा लोकसभा चुनाव में जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कपड़ों से अपराधी पहचान लिए जाते हैं। वहीं अब कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी लोगों में नफरत भड़काने के लिए ये आदेश जारी कर दिया है।
धार्मिक उत्तेजना भड़काने के प्रयास कर रही है योगी सरकार
सुमैय्या राणा ने कहा एक बार फिर सीएम योगी ने नफरत की राजनीति करना शुरू कर चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों में झटका खाने के बाद भाजपा यूपी के लोगों के अंदर धार्मिक उत्तेजना भड़काने के प्रयास कर रही है।
फल, साग-सब्जी बेचने वाले होंगे प्रभावित
सपा प्रवक्ता सुमैय्या ने कहा कांवड़ यात्रा के दौरान कावडि़यों के साथ पहले हुई दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर उनके सुरक्षा के इंतजाम करने के बजाय योगी सरकार दुकानों पर नाम की तख्तियां लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इससे फल, साग-सब्जी बेचने वाले बड़े स्तर पर प्रभावित होंगे। उनका व्यवसाय प्रभावित होगा।
रोजगार, रोजगार होता है
सुमैय्या राणा ने कहा मुझे लगता है कि यूपी सरकार के इस आदेश का विरोध सबको मिलकर करना चाहिए। क्योंकि रोजगार रोजगार होता है ना कि ये चिन्हित करके कि किसके यहां से सामान लेना है या नहीं ये पूरी तरह से नाइंसाफी है। सीएम योगी का शाकाहारी दुकानों के लिए ऐसा आदेश दुकानदारों की रोज़ी से महरूम करना है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा योगी सरकार कितनी भी नफरत फैलाने की कोशिश कर लें लेकिन वो अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होगी । इसका खामियाजा आगामी चुनावों में भाजपा को हर हाल में भुगतना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications