सोनू सूद ने किया एक और नेक काम, गरीबों को मदद मिल सके इसलिए जारी किया वॉट्सऐप नंबर
मुंबई। रियल लाइफ हीरो बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए अब अपने ट्विटर अकाउंट पर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। कोरोना संकट में लॉकडाउन से जूझ रहे प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू ने अब गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (18001213711/ 9321472118) जारी किया है जिसपे कोई भी उनसे संपर्क कर सकता है जहां उस शख्स की पूरी मदद की जाएगी। बता दें कि देशव्यापी लॉकडाउन के बाद से ही सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को अपने खर्चे पर उनके गृह राज्य भेजने का प्रबंध कर रहे हैं।

बड़े पर्दे का विलन बना रियल हीरो
अक्सर बड़े पर्दे पर विलन का रोल निभाने वाले एक्टर सोनू सूद अब गरीबों और जरूरतमंदों के लिए असली हीरो बन गए हैं। अभी तक वह सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचा चुके हैं। इसके अलावा इस संकट की घड़ी में वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और जो भी उनसे मदद की अपील करता है, वह उसकी मदद के लिए जरूर आगे आते हैं। सोनू इन दिनों अपने इस नेक काम के चलते टीवी, इंटरनेट सुर्खियों में हैं।
चलो घर छोड़ आऊँ❣️ pic.twitter.com/LlSyZpQMUu
— sonu sood (@SonuSood) May 26, 2020
इस नंबर पर मिलेगी मदद
लोगों की और ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके इसके लिए सोनू सूद ने अब एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बुधवार को उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'नमस्कार! मैं आपका दोस्त सोनू सूद बोल रहा हूं, मेरे प्यार श्रमिक भाइयों और बहनों, अगर आप मुंबई में हैं और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें -18001213711 या अपना और पता वॉट्सएप करें। नंबर है- 9321472118. साथ ही यह भी बताएं कि आप कितने लोग हैं और अभी कहां पर हैं और आपको कहां जाना है। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे, हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।'
Recommended Video

हर संभव मदद का भरोसा
सोनू को हर रोज लोग कई ट्वीट कर रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं, ऐसे में सोनू सूद हर संभव इन लोगों की व्यक्तिगत तौर पर मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने इनकी मदद के लिए एक टॉलफ्री नंबर साझा किया है। इस बाबत सोनू ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों. अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें 18001213711 और बताएं आप कितने लोग हैं, अभी कहाँ पर हैं और कहां जाना चाहते हैं. मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे।

लोगों ने की अजीबोगरीब मांग
दिलचस्प बात ये है कि एक तरफ जहां सच में संकट में फंसे लोग सोनू को ट्वीट करके मदद की गुहार लगा रहे हैं तो कुछ ऐसे लोग भी जो अपनी गर्लफ्रैंड से मिलने, शराब के ठेके जाने के लिए भी सोनू से मदद की अपील कर रहे हैं। लेकिन सोनू इन लोगों को बेहद दिलचस्प अंदाज में जवाब दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने ट्वीट करके लिखा कि भैया, एक बार गर्लफ़्रेंड से ही मिलवा दीजिए.. बिहार ही जाना है। जिसके जवाब में सोनू ने लिखा, थोड़े दिन दूर रह के देख ले भाई .. सच्चे प्यार की परीक्षा भी हो जाएगी।
भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना। 🙏 https://t.co/SI9MqVpRRe
— sonu sood (@SonuSood) May 25, 2020
बिहार में मूर्ति लगाए जाने का विचार
सोनू सूद मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने अब तक हजारों मजदूरों को घर भेजा है, जिसके बाद मजदूर अब उनकी मूर्ति बनवाना चाहते हैं। प्रफुल कुमार नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि बिहार के सिवान जिले में लोग आपको बहुत मानते हैं, वो आपकी मूर्ति बनवाने की तैयारी में हैं। आपको सालम सर, सभी की ओर से आपको बहुत सारा प्यार। इस पर तुरंत सोनू सूद ने उनको जवाब दिया। सोनू ने ट्विटर पर लिखा कि भाई मूर्ति की जरूरत नहीं है, आप उस पैसे से किसी गरीब की मदद करें।
यह भी पढ़ें: UP कांग्रेस का योगी सरकार पर तंज, यूपी में होते सोनू सूद तो मजदूरों की मदद करने पर जेल में डाल देती
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications