ब्रिसबेन में भारत की ऐतिहासिक जीत पर सोनिया गांधी ने दी टीम इंडिया को बधाई, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। ब्रिसबेन के गाबा में मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैंच में भारत ने कंगारू टीम को 3 विकेट से हरा दिया।

नई दिल्ली। ब्रिसबेन के गाबा में मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैंच में भारत ने कंगारू टीम को 3 विकेट से हरा दिया। भारत की इस शानदार जीत पर प्रत्येक भारतीय क्रिकेट प्रेमी खुशी मना रहा है। देश के तमाम बड़े नेताओं ने इस ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी है। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है।

Sonia Gandhi

उन्होंने कहा-"ब्रिसबेन, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 30 सालों से कोई मैच नहीं हारा वहां पर टीम ने क्वारंटीन और रंग भेद की कठिन परिस्थियों के बीच शक्ति और अनुग्रह के साथ जीतने का जो जज्बा दिखाया उससे आपने पूरे देश की प्रशंसा हासिल की है।"

यह भी पढ़ें: झारखंडः हेमंत सोरेन ने दिल्ली में सोनिया और राहुल से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

उन्होंने लिखा, "करोड़ों भारतीयों की तरह, मैं ब्रिस्बेन में आपकी शानदार, वीरतापूर्ण और ऐतिहासिक जीत पर आनंद और बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। अविश्वसनीय बाधाओं के खिलाफ आपके प्रदर्शन ने भारत को गौरव दिलाया है, और पूरे विश्व में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने सुर्खियां बटोरी हैं। यह टीम के अनुशासन, शारीरिक और मानसिक मजबूती और खेल भावना का ही परिणाम है कि आपने जीत हासिल की। आपकी यही खेल भावना टीम को भविष्य में और जीत दिलाएगी !

उन्होंने कहा-"ब्रिसबेन, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 30 सालों से कोई मैच नहीं हारा वहां पर टीम ने क्वारंटीन और रंग भेद की कठिन परिस्थियों के बीच शक्ति और अनुग्रह के साथ जीतने का जो जज्बा दिखाया उससे आपने पूरे देश की प्रशंसा हासिल की है। इस जीत ने भारत को सम्मान और हमें खुशी दी है। इस कठिन वक्त में हमें इसकी बेहद जरूरत थी।"

गौरतलब है ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए बॉर्डर गावस्कर सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में मंगलवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इसी के साथ इस 4 मैचों की टैस्ट सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+