झारखंडः हेमंत सोरेन ने दिल्ली में सोनिया और राहुल से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

रांची। बीते सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। सीएम की मुलाकात के बाद प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसके अलावा मुलाकात के दौरान बोर्ड और निगम के खाली पदों की नियुक्ति पर चल रहे संशय के सुलझने के भी आसार हैं। सीएम हेमंत सोरेन रविवार की शाम को दिल्ली पहुंचे हुए थे। हालांकि हेमंत सोरेन और सोनिया व राहुल गांधी की मुलाकात को औपचारिक बताया जा रहा है। किसी भी अफवाह को खारिज कर रहे हैं।

hemant soren visit delhi and met with sonia gandhi and rahul gandhi

सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और राज्यसभा सांसद धीरज साहू भी उपस्थित रहे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह पिछले एक महीने में दो बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। वे इस दौरान लगातार कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात भी की है। बता दें कि सरकार गठन के बाद अभी तक प्रदेश में महिला आयोग से लेकर खादी बोर्ड और शहरी विकास से संबंधित आधा दर्जन से ज्यादा बोर्ड और निगम में चेयरमैन के पद खाली हैं। यहां किसी की भी नियुक्ति नहीं हो पाई है।

कांग्रेस पार्टी के विधायक खुले तौर पर प्रदेश प्रभारी के सामने मांग रख चुके हैं कि जो विधायक मंत्री नहीं बन पाए हैं उन्हें बोर्ड और निगम में जिम्मेदारी दी जाए। बता दें कि महागठबंधन की सरकार में JMM के कोटे से सीएम को मिलाकर 6 मंत्री, कांग्रेस से 4 और राजद से 1 मंत्री हैं। JMM कोटे के एक मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन कोरोना के चलते हो गया था। वहीं जगरनाथ महतो बीमार चल रहे हैं। प्रदेश में 12 मंत्रियों का कोटा है और अभी 10 मंत्री हैं। ऐसे में दो मंत्रियों की जगह अभी भी खाली है। इन्हीं में एक कांग्रेस अपने कोटे से मांग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+