'ऐ दिल...' को निशाना बनाए जाने पर भड़के सलीम खान, कहा बहुत कुछ
मुंबई। एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान अपने एक ट्वीट की वजह से सुर्खियों में हैं। उनका ट्वीट इस बार पाक कलाकारों को लेकर दो भाग में बंटे बॉलीवुड पर आया है।
सलीम खान ने ट्विटर पर लिखा है कि बॉलीवुड अकेली ऐसी जगह है जहां काम और प्रतिभा मायने रखती है।धर्म,जाति, से यहांं किसी को कोई लेना देना नहीं है। हां कुछ राजनेता अपना उल्लू सीधा करने के लिए जरूर कलाकारों को बांटने की कोशिश करते हैं। जिसमें कुछ अभिनेताओं का भी पर्सनल लाभ होता है लेकिन बॉलीवुड में राजनीति नहीं होती है।
आपको बता दें कि इन दिनों ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहने वाले सलीम खान ने ये ट्वीट उन लोगों के लिए किया है जो ये कह रहे हैं कि पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया है।
मालूम हो कि पाक कलाकार फवाद खान की वजह से कुछ समूहों द्वारा करन जौहर की आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं क्योंकि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना और कुछ समूहों द्वारा फिल्म को रिलीज नहीं होने देने की धमकी दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications