अरुणाचल में बोले दलाई लामा- चीन के कुछ लोग मुझे आतंकवादी कहते हैं
81 वर्षीय दलाई लामा मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं। वह एक हफ्ते तक अरुणाचल प्रदेश में रुकेंगे। चीन इस दौरे का विरोध कर रहा है।
नई दिल्ली। अरुणाचल दौरे पर आए तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। चीन ओर से उनके दौरे का लगातार विरोध किया जा रहा है। दलाई लामा ने कहा कि चीन के कुछ लोग उन्हें आतंकवादी मानते हैं।

सहिष्णुता के सवाल पर बोले लामा
दलाई लामा के अरुणाचल दौरे के विरोध में चीन ने भारतीय राजदूत को तलब करके आपत्ति जताई थी। इस बीच अरुणाचल पहुंचे लामा बॉमडिला में सहिष्णुता के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि चीन के कुछ अधिकारी मुझे आतंकवादी बताते हैं।' READ ALSO: दलाई लामा के अरुणाचल पहुंचने पर चीन का गुस्सा सांतवें आसमान पर, कहा भारत तुरंत रोके दौरा
चीन जताता है अपना हक
चीन ने भारत को दलाई लामा का दौरा तुरंत रद्द करने को कहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चीन ने इस पर कहा कि भारत अपनी जिद में आकर लामा को विवादित क्षेत्र में जाने की मंजूरी दे रहा है इससे दोनों देशों के संबंधों पर बुरा असर पड़ेगा। अरुणाचल के जिस एरिया में लामा पहुंचे हैं उसे चीन 'साउथ तिब्बत' बताकर अपना हक जताता है।
एक हफ्ते रहेंगे दलाई लामा
81 वर्षीय दलाई लामा मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं। वह एक हफ्ते तक अरुणाचल प्रदेश में रुकेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा है, 'हम मांग करते हैं कि भारतीय पक्ष को तुरंत अपने गलत कामों को रोकना होगा और संवेदनशील मुद्दों को ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications