सोशल: 'एक ही ज़िंदगी है वो भी आधार लिंक कराने में बीत रही है'
देश की सर्वोच्च अदालत में बुधवार को आधार कार्ड से जुड़े मामले पर सुनवाई शुरू होने जा रही है.
लेकिन बीजेपी ने ठीक इसी समय सोशल मीडिया पर आधार कार्ड के पक्ष में माहौल बनाने के लिए एक मुहिम छेड़ी हुई है.
केंद्रीय सूचना एवं तकनीक मंत्री रवि शंकर प्रसाद ट्विटर पर आज सुबह से #AadhaarMythBuster हैशटेग से कई बार ट्वीट कर चुके हैं.
इसके साथ ही बीजेपी की ओर से इस मुद्दे पर ट्वीट करने वालों में राजीव प्रताप रूडी, पीयूष गोयल और मेनका गांधी जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं.
आधार को पैन कार्ड से जोड़ना कितना ख़तरनाक है?
पैन और आधार लिंक ना किया तो क्या होगा?
कोई चिंता नहीं, आधार बिलकुल सुरक्षित
रविशंकर प्रसाद ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए कहा है, "जब आप आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट, म्यूचुअल फंड, शेयर और मोबाइल फ़ोन से कनेक्ट करते हैं तो वो इसकी जानकारी नहीं लेता है."
https://twitter.com/rsprasad/status/953500790835920897
बीजेपी समर्थकों की टोली भी आधार के पक्ष में
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए कहा है, "आधार कार्ड सरकारी सेवाओं को हासिल करने में होने वाली देरी और ग़लत ढंग से होने वाले सरकारी ख़र्च को रोककर लोगों की गुणवत्ता बढ़ा रहा है."
सोशल मीडिया पर बीजेपी समर्थकों का एक बड़ा जत्था भी इस मुहिम को आगे बढ़ा रहा है. ख़ास बात ये है सैकड़ों ट्विटर यूज़र समान ट्वीट्स को अपने अपने हैंडल से शेयर कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने ली ख़बर
इन ट्वीट्स में कहा जा रहा है कि गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और अमेज़न के पास आपकी निज़ी जानकारी कहीं ज़्यादा है, फ़िर आधार कार्ड से निजी जानकारियां लीक होने पर सवाल क्यों उठाए जा रहा है.
टीवी सेलिब्रिटी रघु राम ने ट्विटर पर इस मुहिम पर कहा है कि कुछ लोग सोचते हैं कि अगर आप एक झूठ को कई बार बोलेंगे तो वो सच हो सकता है.
ट्विटर यूज़र हर्षित गुप्ता ने रविशंकर प्रसाद के ऑफ़िस के ट्विटर हैंडल से जारी हुए ट्वीट पर सवाल उठाए हैं.
इस ट्वीट में दावा किया गया था कि मोबाइल कंपनियां आपकी उंगलियों के निशान को नहीं रख सकतीं.
कई सोशल मीडिया हेंडल्स से इस मुद्दे पर कमोबेश एक जैसे ही ट्वीट जारी किए गए हैं जिसके बाद इस हैशटेग को सुनियोजित ढंग से चलाया गया कैंपेन बताया जा रहा है.
खुराफ़ाती दीदी नाम से ट्विटर हेंडल चलाने वालीं एक ट्विटर यूज़र ने बताया है, "एक ही तो जिंदगी है वो भी आधार कार्ड को इधर उधर लिंक करवाने मे बीती जा रही है."
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications