Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल
Pradyut Bordoloi PRofile:: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है, दिग्गज नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा देकर आज भाजपा ज्वाइन कर ली है। आपको बता दें कि बोरदोलोई को कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के काफी करीबी माना जाता रहा है लेकिन मंगलवार को उन्होंने पार्टी छोड़ दी।
अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा था है कि'वह बहुत दुख के साथ कांग्रेस के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने कभी पहले ऐसा सोचा नहीं था कि एक दिन ऐसा आएगा लेकिन अब मुझे ऐसा करना पड़ रहा है।

Pradyut Bordoloi कौन हैं?
प्रद्युत बोरदोलोई का नाम असम की राजनीति में एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता के रूप में लिया जाता है। वे Indian National Congress (कांग्रेस) के वरिष्ठ नेता हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।प्रद्युत बोरदोलोई का जन्म 1 फरवरी 1952 को Assam में हुआ। वे छात्र जीवन से ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे।
असम सरकार में मंत्री भी रहे हैं Pradyut Bordoloi
वे 1998 से 2016 तक मार्घेरिटा का प्रतिनिधित्व करते हुए असम विधान सभा के चार बार सदस्य रहे, और 2001 से 2015 के बीच असम सरकार में मंत्री भी रहे। बोरदोलोई 1998 में एक उपचुनाव में मार्घेरिटा से असम विधानसभा के लिए चुने गए थे और 2001, 2006 और 2011 में फिर से चुने गए।
गोगोई सरकार में राज्य मंत्री थे Pradyut Bordoloi
वे 2001 से 2006 तक तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य मंत्री थे।उन्होंने 2006 से 2015 तक तरुण गोगोई के नेतृत्व वाले दूसरे और तीसरे कांग्रेस मंत्रालयों में एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री के रूप में उद्योग, वाणिज्य, बिजली और सार्वजनिक उद्यम विभागों का कार्यभार संभाल चुके हैं।
Pradyut Bordoloi के इस्तीफे की वजह क्या है?
सांसद ने कहा 'मैं अपने जीवन भर कांग्रेस से जुड़ा रहा लेकिन हाल ही में मेरी स्थिति इतनी कठिन हो गई कि मुझे यह फैसला लेना पड़ा। मैंने यह इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अध्यक्ष को सौंप दिया है।'
Pradyut Bordoloi का भाजपा में स्वागत है-सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
अअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कहते हैं, "...नगांव से मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई BJP में शामिल हो गए हैं...कांग्रेस पार्टी के साथ उनका इतिहास 1975 से जुड़ा है; उनके BJP में शामिल होने से पार्टी और मज़बूत होगी...हम सभी उनका अपनी पार्टी में स्वागत करते हैं...असम प्रदेश BJP केंद्रीय नेतृत्व से सिफ़ारिश करेगी कि उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए...आत्म-सम्मान वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी में बने रहने का कोई कारण नहीं है...हमारा लक्ष्य कांग्रेस के और भी नेताओं को पार्टी में लाना है..."
-
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Assam Elections 2026: बदरुद्दीन अजमल कौन हैं, क्या करते हैं? जिनके पास है 222 करोड़ रुपये की संपत्ति -
Assam Assembly Election: असम में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, एग्जिट पोल को लेकर बदल गए नियम -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत














Click it and Unblock the Notifications