Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात

Ashwini Vaishnaw On Nora Fatehi Song: बॉलीवुड में हाल ही में विवादों में रहे गाने सरके चुनरिया को लेकर अब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आज यानी 18 मार्च 2026 (बुधवार) को लोकसभा में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ तौर पर इस गाने पर प्रतिबंध लगाए जाने की पुष्टि कर दी है।

लोकसभा में उठा मुद्दा, सरकार का स्पष्ट जवाब
समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया (Anand Bhadauria) ने जब फिल्म 'केडी:द डेविल' का नए गाने 'सरके सरके चुनर तेरी' को लेकर सवाल उठाया, तो सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब देते हुए कहा- इस गाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Ashwini Vaishnaw

अश्विनी वैष्णव ने गाने पर लगाया बैन

अश्विनी वैष्णव ने कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जरूरी है लेकिन ये पूरी तरह से निरंकुश नहीं हो सकती। इसे समाज और संस्कृति के दायरे में रहकर ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मंत्री का ये बयान लोकसभा की कार्यवाही के दौरान आया है जिसका वीडियो भी सामने आया है।

नोरा फतेही का गाना बना विवाद की जड़

इस गाने में नोरा फतेही की बोल्ड परफॉर्मेंस ने इसे सुर्खियों में ला दिया था। रिलीज के बाद ही कई संगठनों और दर्शकों ने इसके लिरिक्स और प्रस्तुति को अश्लील और आपत्तिजनक बताया।

AICWA समेत कई संगठनों ने की थी बैन की मांग

विवाद बढ़ने के साथ ही All Indian Cine Workers Association (AICWA) समेत कई संगठनों ने इस गाने पर रोक लगाने और इसके निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इन संगठनों का कहना था कि इस तरह का कंटेंट न सिर्फ भारतीय संस्कृति के खिलाफ है बल्कि युवाओं पर भी गलत प्रभाव डाल सकता है।

कन्नड़ फिल्म से जुड़ा है गाने का कनेक्शन

बताया जा रहा है कि ये गाना कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल का हिस्सा है लेकिन नोरा फतेही (Nora Fatehi) की मौजूदगी के चलते ये सॉन्ग पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।

पहले भी अश्लील कंटेंट पर सख्ती की बात कर चुके हैं अश्विनी वैष्णव

जानकारी के अनुसार अश्विनी वैष्णव इससे पहले भी सोशल मीडिया और मनोरंजन प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते अश्लील कंटेंट को लेकर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने सख्त नियमों की जरूरत पर जोर देते हुए कहा था कि भारतीय संस्कृति और विदेशी प्रभावों के बीच अंतर को समझना जरूरी है।

क्या है गाने से जुड़ा पूरा विवाद?

-सरके सरके चुनर तेरी गाने के लिरिक्स पर अश्लीलता के आरोप लगे हैं। इस गाने को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना हो रही है। ऐसे में गाने का हिंदी वर्जन सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर नई बहस भी छिड़ गई है।

-ये मामला संसद में उठ चुका है और सरकार ने इस अश्लील सॉन्ग पर बैन भी लगा दिया है। कई संगठनों ने इस पर पहले ही कार्रवाई की मांग की थी।

-सरकार का ये कदम मनोरंजन जगत में कंटेंट रेगुलेशन और सांस्कृतिक संवेदनशीलता को लेकर एक बड़ा मैसेज माना जा रहा है। अब ये देखना अहम होगा कि भविष्य में ऐसे कंटेंट पर किस तरह की सख्ती देखने को मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+