स्मृति ईरानी से छिना HRD मंत्रालय, प्रकाश जावड़ेकर को सौंपा जिम्मा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ही अपना मंत्रिमंडल का नया स्वरूप तैयार किया। 19 नए मंत्रियों को अपनी टीम में शामिल किया और आज ही उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया। इस बीच एक बड़ी खबर यह आ रही है कि स्मृति ईरानी से मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय छीन लिया गया है। यह मंत्रालय अब राज्यमंत्री से प्रमोट होकर कैबिनेट मंत्री बने प्रकाश जावड़केर को सौंपा गया है। फैब इंडिया के चेंजिंग रूम में ड्रेस ट्रायल के लिए गईं स्मृति ईरानी, मिला हिडेन कैमरा मचा हड़कंप

दूसरी तरफ रेल राज्य मंत्री रहे मनोज सिन्हा को अब संचार मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार भी सौंपा गया है। कैबिनेट विस्तार से पहले जहां नजमा हेपतुल्ला की अल्पसंख्यक मंत्रालय से छुट्टी की अटकलें जोरों पर थीं, वहीं इन सब पर विराम लगाते हुए उन्हें यथावत रखा गया है।
जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय
- स्मृति ईरानी से छिना मानव संसाधन विभाग।मिला कपड़ा मंत्रालय
- मनोज सिन्हा (स्वतंत्र प्रभार) दूरसंचार
- रविशंकर कानून मंत्री
- जयंत सिन्हा विमानन
- एमजे अकबर विदेश राज्यमंत्री
- नरेंद्र सिंह तोमर ग्रामीण विकास मंत्री
- प्रकाश जावड़ेकर नए शिक्षा मंत्री
- अर्जुन मेघवाल वित्त राज्य मंत्री
- अनिल माधव दवे पर्यावरण
- वैंकेया नायडू सुचना प्रसारण
- विजय गोयल खेल एवम् युवा कल्याण
- अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य राज्य मंत्री
- संतोष गंगवार वित्तमंत्री राज्य वनाऐ गये












Click it and Unblock the Notifications