फैब इंडिया के चेंजिंग रूम में ड्रेस ट्रायल के लिए गईं स्मृति ईरानी, मिला हिडेन कैमरा मचा हड़कंप
पणजी। अपने जमाने की जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और मौजूदा मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी जिस चेंजिंग रूम में ड्रेस टायल के लिए गईं तो उन्होंने खुफिया कैमरा देखा। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक स्मृति ईरानी गोवा में दो दिनों के लिए छुट्टियां मनाने गई हैं।

वो कंडोलिम के फैब इंडिया शो रूम से कुछ ड्रेस खरीदे। गोवा के कंडोलिम के भाजपा विधायक माइकल लोबो ने बताया कि स्मृति ईरानी जब शो रूम के चेंजिंग रूम में ड्रेस ट्रायल के लिए गईं तो अचानक उनकी नजर कैमरे पर पड़ी।
स्मृति ईरानी ने फौरन इसकी जानकारी अपने पति को दी और फिर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कैमरा बरामद किया जो चेंजिंग रूम की तरफ घुमाकर लगाया गया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने स्टोर के खिलाफ महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि वहां कैमरे किसने लगाए। स्मृति ईरानी ने इस संबंध में कंडोलिम पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार कैमरा चेंजिंग रूम की ओर मुंह करके इस तरह लगाया गया था कि नजर न आ सके।
-
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications