केरल में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में CPM के 6 कार्यकर्ता गिरफ्तार

जांच कर रही टीम ने तीन दिन बाद सीपीएम के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर हत्या के तार जोड़ने की कोशिश की है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

त्रिवेंद्रम। केरल में तीन दिन पहले हुई बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने सीपीएम के छह कार्यकर्ताओं को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी सीपीएम के कार्यकर्ता हैं और उनकी उम्र 30 साल से कम है। सभी केरल के अंडलूर के रहने वाले हैं।

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में CPM के 6 कार्यकर्ता गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता मुल्लाप्रम एजुथान संतोष भी अंडलूर का रहने वाला ही था। उसकी हत्या को राजनीतिक साजिश माना जा रहा था। जांच कर रही टीम ने तीन दिन बाद सीपीएम के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर हत्या के तार जोड़ने की कोशिश की है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। READ ALSO: पड़ोसन को नहाते देखना चाहता था युवक, बाथरूम में छुपाया मोबाइल

घटना को लेकर बीजेपी ने राज्य में विरोध प्रदर्शन और बंद का ऐलान किया था। जिस वक्त वारदात हुई तब संतोष अपने घर में अकेले था। उसके हाथ और पैरों पर 20 से ज्यादा बार हमला किया गया था। बीजेपी ने कन्नूर में इस हत्या के खिलाफ काफी आवाज उठाई थी। घटना से एक दिन पहले ही बीजेपी के एक नेता ने आरोप लगाया था कि जब से केरल में सीपीएम की अगुवाई वाली सरकार बनी है तब से राज्य में बीजेपी के 10 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। इसके साथ ही कई कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक हत्याओं के मामले में केरल पहले स्थान पर आ गया है। SEE VIDEO: इंजीनियर को बीजेपी विधायक के पैर छूकर मांगनी पड़ी माफी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+